हरियाणा में गांधी-नेहरू परिवार से जुड़ी संपत्तियों की जांच के आदेश

इससे पहले हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गांधी परिवार से जुड़े तीन ट्रस्टों की जांच के लिए पैनल का गठन किया था...

नई दिल्ली। राजस्थान में अपने ही विधायकों और डिप्टी सीएम की बगावत से जूझ रही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के लिए अब एक और मुश्किल खड़ी हो गई है। दरअसल हरियाणा सरकार ने राज्य में गांधी-नेहरू परिवार से जुड़ी संपत्तियों की जांच के आदेश दिए हैं। हरियाणा के मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने सोमवार को राज्य के शहरी स्थानीय निकाय विभाग को आदेश जारी करते हुए गांधी परिवार से जुड़ी संपत्तियों की जांच करने के लिए कहा है।

Recommended Video

    Haryana Government का बड़ा फैसला, Gandhi-Nehru Family की संपत्तियों की जांच के आदेश | वनइंडिया हिंदी
    congress

    गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गांधी परिवार द्वारा संचालित तीन ट्रस्टों- राजीव गांधी फाउंडेशन, राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की जांच करने के लिए एक पैनल का गठन किया था। अब हरियाणा सरकार ने आदेश दिया है कि जिस समय राज्य में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार थी, उस दौरान 2004 से लेकर 2014 के बीच गांधी परिवार ने जो संपत्ति अर्जित की, उसकी जांच की जाए। सूत्रों का कहना है कि इसके अलावा गुरुग्राम में एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड को आवंटित एक अन्य प्लॉट भी जांच के घेरे में है।

    23 साल पुरानी कीमत पर किया प्लॉट का आवंटन
    आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय पंचकुला में एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड को बेहद पुरानी कीमत पर दिए गए एक विवादित प्लॉट को पहले ही कब्जे में ले चुका है। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आरोप है कि उन्होंने 2015 में हरियाणा का सीएम बनने के 6 महीने के भीतर ही एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड 23 साल पुरानी कीमतों पर इस प्लॉट का आवंटन किया था। हालांकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि ये आरोप गलत हैं और प्लॉट के आवंटन में किसी तरह के नियम का उल्लंघन नहीं किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+