लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा के कर्मचारियों को तोहफा, सरकार ने 3 फीसदी बढ़ाया DA

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के बाद हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशन लेने वालों के महंगाई भत्ते में इजाफा किया है। अपने कर्मचारियों को तोहफा देते हुए हरियाणा सरकार ने महंगाई भत्ते को तीन फीसदी बढ़ाकर 12% कर दिया है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जनवरी 2019 से लागू होगा। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने सरकार के इस फैसले की जानकारी दी।

haryana government increases dearness allowance to 12 percent

वित्‍त मंत्री कैप्‍टन अभिमन्‍यु ने कहा कि हरियाणा सरकार के मंहगाई भत्ते में इजाफा करने के इस फैसले से खजाने पर हर महीने लगभग 17.70 करोड़ रुपए का अतिरिक्‍त बोझ आएगा। कैप्‍टन अभिमन्‍यु ने बताया कि चालू वित्‍त वर्ष के दौरान सरकारी खजाने पर जनवरी 2019 से लेकर फरवरी 2020 तक के 14 महीने के लिए 247.80 करोड़ रुपए का अतिरिक्‍त बोझ पड़ेगा।

डीए को 9 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी किया

सरकार के इस फैसले के बारे में बताते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने उन कर्मचारियों के लिये भी महंगाई भत्ता 6 फीसदी तक बढ़ाया है जो कि पुराने वेतन मानकों के अनुरूप वेतन ले रहे हैं। उनके लिये महंगाई भत्ता 148 प्रतिशत से बढ़ाकर 154 प्रतिशत कर दिया गया है।

बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जनवरी 2019 से लागू

उन्होंने बताया कि ये वृद्धि भी एक जनवरी 2019 से लागू होगी। इस फैसले के सरकारी खजाने पर 63.55 लाख रु का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। इस मद में वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान जनवरी 2019 से फरवरी 2020तक के लिए 14 महीनों के दौरान सरकारी खजाने पर 8.80 करोड़ का अतिरिक्त बोझ आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+