हरियाणा की पहली महिला सांसद और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती देवी का निधन
गुरुग्राम। हरियाणा की पहली महिला सांसद, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती देवी का निधन हो गया है। वो 92 वर्ष की थीं। सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक कुछ समय पहले वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। हालांकि कमर में चोट के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

आपको बता दें कि पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती का जन्म दादरी के डालावास में हुआ था। वह अपने इलाके से ग्रेजुएशन करने वाली पहली महिला थी। वर्ष 1964 और 1966 में विधायक रही, जबकि 1972 से 1974 तक मंत्री भी बनाई गई। 1977 में आपातकाल के बाद हरियाणा की पहली महिला सांसद चुनीं गई। तब उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल को रिकार्ड 2 लाख 89 हजार वोटों से हराया था।












Click it and Unblock the Notifications