हरियाणा चुनाव: हनी सिंह की धुन पर YO YO हुए चौटाला
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। चेन्नई एक्सप्रेस हिट कराने के लिये जो शाहरुख खान ने किया, भूत रिटर्नस के लिये जो अमिताभ बच्चन ने किया और सिंघम रिटर्न्स के लिये जो अजय देवगन ने किया अब ओम प्रकाश चौटाला वही काम चुनाव जीतने के लिये कर गुजरे हैं। जी हां वो भी हनी सिंह के साथ मिलकर चोयो हो गये हैं। हरियाणा में मतदान के ठीक पहले चौटाला का एक विज्ञापन चारों टीवी पर छाया हुआ है, जिसके हनी सिंह ने गाया है। रैप सॉन्ग में हनी सिंह ने लोगों से चौटाला को वोट देने की अपील की है।

विज्ञापन किया 600 करोड़
महाराष्ट्र और हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों में सभी प्रमुख दल सत्ता पर काबिज होने के लिए अपने विज्ञापनों पर बहुत मोटा खर्च कर रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार, महाराष्ट्र में कांग्रेस, भाजपा, शिवससेना और एनसीपी करीब 600 करोड़ रुपये विज्ञापनों पर खर्च कर रहे हैं।
वरिष्ठ समाज सेवी और महाराष्ट्र कैडर के पूर्व आईएएस अफसर जफर इकबाल ने कहा कि उन्हें याद नहीं जब महाराष्ट्र के किसी विधानसभा चुनावों में इतना मोटा खर्च सभी दल कर रहे हों। जानकारों का कहना है कि भाजपा सबसे ज्यादा विज्ञापनों पर खर्च कर रही है। उसे उम्मीद है कि सत्ता पर वहीं काबिज होगी।
हाल हरियाणा का
और अगर बात हरियाणा की करें तो यहां पर भी कांग्रेस,भाजपा,इनेलो और दूसरे दल टीवी,अखबारों और दूसरे माध्यमों से अपना तगड़ा प्रचार कर रहे हैं। इन सभी ने एफएम रेडियों चैनलों और स्थानीय टीवी चैनलों को अपने विज्ञापनों से भर दिया है।
हरियाणा मामलों के जानकार केवल तिवारी कहते हैं कि समझ नहीं आता कि अपने को आम आदमी का नुमाइंदा बताने वाले नेता और दल इतना भारी-भरकम पैसा कहां से लाते हैं विज्ञापनों के लिए। बहुत साफ है कि चुनावों में काले धन का भरपूर इस्तेमाल होता है।












Click it and Unblock the Notifications