Haryana Elections 2019: हरियाणा की चुनावी जंग में 14 अक्टूबर से कांग्रेस के प्रचार में उतरेंगे राहुल गांधी
Haryana Elections 2019: हरियाणा की चुनावी दंगल में 14 अक्टूबर से उतरेंगे राहुल
नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां चुनावी अखाड़े में उतर चु की है। ताबड़तोड़ रैलियों का दौर शुरू हो चुका है। राजनीतिक पार्टियां अपने दिग्गज नेताओं को चुनाव प्रचार में उतार रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए रैली करेंगे । वहीं कांग्रेस पार्टी राज्य की सत्ता में वापसी की आस लगाए बैठी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 14 अक्टूबर को हरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगे।

आपको बता दें कि कांग्रेस एक बार फिर से भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कप्तानी में सत्ता में वापसी का सपना देख रही है। कांग्रेस 11 अक्टूबर को अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी। माना जा रहा है कि कांग्रेस एक बार फिर से हरियाणा में भी किसान कार्ड खेलने की तैयारी कर रही है।
कांग्रेस को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने चुनावी प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी चुनाव प्रचार के लिए उतारा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में चार रैलियां करेंगे। पीएम मोदी की पहली रैली 14 अक्टूबर को बल्लभगढ़, दूसरी और तीसरी रैली 15 अक्टूबर को दादरी और दोपहर बाद थानेसर में होगी। वहीं चौथी रैली 18 अक्टूबर को हिसार में होगी। गौरतलब है कि हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होना है। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications