हरियाणा: अमृतधारा अस्पताल के एमडी डॉ. राजीव गुप्ता को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत
नई दिल्ली। हरियाणा के करनाल स्थित अमृतधारा अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर राजीव गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिार को एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें गोली मार दी थी, बदमाशों ने उन्हें करनाल के सेक्टर 16 में गोली मारी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उनकी मौत हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस का कहना है कि वह बदमाशों की तलाश कर रही है और जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

जिस वक्त राजीव गुप्ता जा रहे थे, उसी दौरान तीन बदमाशों ने उनपर गोलियां चलानी शुरू कर दी, इस दौरान उन्हें दो गोली लगी, जिसके चलते वह बुरी तरह से घायल हो गए। ड्राइवर साहिल ने बताया कि चौड़ा बाजार स्थित अमृतधारा अस्पताल से आ रहे थे, जैसे ही वह सेक्टर 16 के पास पहुंचे अचानक से कुछ बाइक सवार उनकी गाड़ी के पास आए। बदमाशों ने बाइक से उतरकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। बता दें कि अभी तक हमलावरों का पता नहीं चल सका है। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचने के बाद आस पास के सीसीटीवी फुटेज को तलाशना शुरू कर दिया है। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आखिर बदमाशों ने किस वजह से डॉक्टर को गोली मारी है।












Click it and Unblock the Notifications