Haryana Assembly Election 2019: पीएम मोदी बोले- सोनीपत का अर्थ है 'किसान, जवान और पहलवान'
नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करने पीएम मोदी हरियाणा के सोनीपत में पहुंचे, वहां उन्होंने एक बार फिर अनुच्छेद 370 के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा है। इसके अलावा उन्होंने सोनीपत के बारे में बोलते हुए कहा, हरियाणा की जमीन ने हर क्षेत्र में भारत को गैरवान्वित किया है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में हरियाणा के किसानों के बारे में भी बात कि, उन्होंने कहा कि सोनीपत का अर्थ है 'किसान, जवान और पहलवान' । सोनीपत ने भारत को कुश्ती के रिंग में कई बार मेडल दिलाया है वहीं, यहां के वीर जवान आतंकवाद को भी मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं। सोनीपत की जनता ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत का सहरा पहना कर बड़े-बड़ों का अहंकार मिट्टी में मिला दिया।
पीएम मोदी ने आगे कहा, कई लोगों को भ्रम था कि, सोनीपत, रोहतक और जींद समेत हरियाणा के कई क्षेत्र के वह मालिक हैं, उन सभी को हरियाणा का जनता जनार्दन ने लोकसभा चुनाव में अपना फैसला सुनाकर जवाब दे दिया । वहीं, हमने भाई-भतीजावाद को दरकिनार कर दिया और मुझे उम्मीद है हर बार कि तरह इस बार भी आप अपना प्यार वोट के रूप में बाजपा को देंगे।
भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाना लक्ष्य
पीएम मोदी ने रैली में जनता का संबोधन करते हुए कहा कि, बीते पांच वर्षों में भाजपा सरकार ने हरियाणा में कई काम किए हैं। इस सरकार ने किसानों को कई लाभ पहुंचाया, अनेक किसान परिवारों को योजनाओं से राहत मिली है, हमने बिचौलियों और दलालों का हटा दिया। पीएम ने कहा, हम भारत को विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाना चाहते हैं। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी हमला करते हुए कहा, कांग्रेस के कुशासन में न जवान सुरक्षित था, न हरियाणा के किसान पता नहीं पाकिस्तान के साथ इनकी क्या कैमिस्ट्री है? ये किसके लिए हैं?












Click it and Unblock the Notifications