बेटी मीसा के कारण लालू हुए शर्मसार, हार्वर्ड ने खोली पोल

पटना। अमेरिका की प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने आरजेडी मुखिया लालू यादव की बेटी मीसा भारती के उन खोखले दावों की हवा निकाल दी है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उन्हें हावर्ड यूनिवर्सिटी में व्याखान के लिए बुलाया गया था। मीसा ने हाल ही में कुछ फोटो जारी कर प्रेस रिलीज जारी की थी और बयान जारी की थी कि उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में 'नए दौर में भारत की राजनीति और उसमें महिलाओं की भूमिका' विषय पर व्याख्यान दिया था। लेकिन हार्वर्ड ने मीसा के इन दावों की हवा निकाल दी है।

Harvard University Rubbished Lalu's Daughter Misa Bharti's Claim of Being a Speaker at India Conference

यूनिवर्सिटी ने कहा है कि 7-8 मार्च को हुई इंडिया कॉन्फ्रेंस में मीसा को नहीं बुलाया गया था। वो बतौर श्रोता वहां मौजूद थी। हार्वर्ड ने अपने बयान में कहा है कि उन्हें बतौर दर्शक बुलाया गया था न कि किसी पैनल के वक्ता के तौर पर। हार्वर्ड ने साफ किया कि मीसा ने कॉन्फ्रेंस में आने के लिए टिकट खरीदा था ना कि उन्हें लेक्चर देने के लिए नहीं बुलाया गया था।

इस विवाद के बाद हार्वर्ड ने इस कॉन्फ्रेंस के वक्ताओं की आधाकारिक लिस्ट भी जारी की है। लिस्ट के मुताबिक वक्ताओं में पूर्व आईपीएस अधिकारी किरन बेदी, सज्जन जिंदल, भारतीय गुणवत्ता परिषद के आदिल जैनुलभाई, वॉकहार्ट के हबील खोड़कीवाला, ऐक्टर राहुल बोस,समेत तमाम जानकार मौजूद थे, लेकिन लिस्ट में कहीं भी मीसा भारती का नाम शामिल नहीं था। आयोजन समिती के मुताबिक कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद मीसा स्टेज पर गई और फोटो खींचवाई। उन्होंने यहीं तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली थी। हलांकि विवाद खत्म होने के बाद उन्होंने ये तस्वीरें हटा ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+