हार्वर्ड प्रोफेसर का दावा, 'जहर' है नारियल का तेल, खाने से बढ़ जाता है दिल की बीमारी का खतरा
अपने गुणों के लिए मशहूर नारियल तेल को हाल ही में हावर्ड की एक प्रोफेसर ने जहर बताया है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर करीन मिशेल्स ने इस साफ जहर बताया।

नई दिल्ली। नारियल का तेल इसके गुणकारी प्रयोगों के चलते काफी पसंद किया जाता है। बाल और चेहरे के लिए नारियल का तेल काफी फायदेंमंद बताया जाता है, वहीं विभिन्न व्यंजनों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। दक्षिण भारतीय राज्यों में तो नारियल का तेल हर परेशानी का सामाधान है। अपने गुणों के लिए मशहूर इस तेल को हाल ही में हार्वर्ड की एक प्रोफेसर ने जहर बताया है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर करीन मिशेल्स ने इस साफ जहर बताया।

नारियल तेल में सैचूरेटेड फैट की मात्रा अधिक
अपने गुणों से सुपरफूड का स्टेटस पा चुके नारियल के तेल को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर करीन मिशेल्स ने जहर बताया है। मिशेल्स के अनुसार नारियल का तेल किसी जहर से कम नहीं और इसे खाने से दिल संबंधित बीमारियां होने के चांस बढ़ जाते हैं। नारियल के तेल में बाकी चीजों के मुकाबले सैचूरेटेड फैट काफी ज्यादा मात्रा में होता है। जहां मक्खन में 63 फीसदी, पोर्क में 39 फीसदी सैचूरेटेड फैट होता है, तो वहीं नारियल के तेल में सैचूरेटेड फैट की मात्रा 80 फीसदी होती है।

हो सकती हैं दिल संबंधित बीमारियां
मिशेल्स ने कहा, 'डाइट में सैचूरेटेड फैट की ज्यादा मात्रा लेना स्वास्थ्य केलिए सही नहीं है क्योंकि इससे खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है। इसके बढ़ने से दिल की बीमारियों के होने का खतरा होता है। इसिलए ऐसा जान पड़ता है कि नारियल का तेल दिल के लिए अच्छा नहीं है।' जहां मिशेल्स ने नारियल तेल को जहर बताया, वहीं हावर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की डॉक्टर वॉल्टर सी विलेट ने कहा कि ये उतना भी बुरा नहीं है। विलेथ ने कहा कि नारियल एचडीएल कोल्स्ट्रॉल को बूस्ट देता है।

सोशल मीडिया पर आ रहे रिएक्शन्स
विलेट ने कहा कि नारियल का तेल एचडीएल को बूस्ट जरूर करता है, लेकिन फिर भी ये सबसे स्वस्थ्य ऑप्शन नहीं है। सोशल मीडिया पर प्रोफेसर करीन मिशेल्स के नारियल तेल को जहर बताने पर काफी रिएक्शन्स आ रहे हैं। जहां कुछ लोग ये जानकारी हैरान हैं कि नारियल का तेल स्वास्थ्य के लिए खतरनाक भी हो सकता है, वहीं कुछ लोगों ने मिशेल्स के तथ्य को मानने से ही इनकार कर दिया। कई भारतीयों ने भी मिशेल की बात पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वो लोग सालों से नारियल का तेल इस्तेमाल करते आ रहे हैं और स्वस्थ्य हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications