हार्दिक पटेल ने कहा- जिस दिन राहुल से मिलूंगा,धमाका करूंगा
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से पाटीदार आंदोलन के अगुवा हार्दिक पटेल की मुलाकात पर फिलहाल आरोप और प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में एक CCTV फुटेज के आधार पर कहा जा रहा था कि ताज उमेद होटल के कमरा नंबर 224 में दोनों की मुलाकात हुई। हालांकि हार्दिक इस दावे से साफ इनकार कर रहे हैं। हार्दिक ने कहा कि दिस दिन राहुल से मिलूंगा उस दिन धमाका करुंगा। उन्होंने कहा कि होटल में उनकी मुलाकात सिर्फ अशोक गहलोत से हुई थी, जो कांग्रेस के गुजरात प्रभारी है। हालांकि इससे पहले समाचार चैनल एबीपी न्यूज के दावों के मुताबिक राहुल और हार्दिक की मुलाकात अहमदबाद स्थित ताज उमेद होटल के कमरा नंबर 224 में हुई। चैनल का दावा है कि उन्हें मिले एक CCTV फुटेज में कमरा नंबर 224 से पहले हार्दिक बाहर आए। इसके बाद उसी कमरे से राहुल गांधी बाहर गए। हालांकि दोनों एक साथ नजर नहीं आए। वहीं हार्दिक पटेल ने इस मसले पर ट्वीट कर कहा है कि - 'गुजरात में हज़ारों लीटर शराब भाजपा की निगरानी में बॉर्डर से आती हैं।तब यह CCTV कहाँ जातें हैं।'













Click it and Unblock the Notifications