'आधार कार्ड को स्विस बैंक के खातों से कब जोड़ा जाएगा?': हार्दिक

अहमदाबाद। राशन कार्ड, बैंक आकाउंट और मोबाइल नंबरों को आधार कार्ड से जोड़ने के मोदी सरकार के फैसले पर सोमवार को हार्दिक पटेल ने जमकर तंज कसा। ट्विटर पर हार्दिक ने लिखा कि, 'मैं सोच रहा हूं कि आधार कार्ड को स्विस बैंक के खातों से कब जोड़ा जाएगा?'। आपको बता दे कि हार्दिक ने यह ट्वीट ब्लैक मनी को लेकर बड़ा खुलासा होने से कुछ घंटे पहले किया है।

hardik

हार्दिक पटेल यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे लिखा कि, 'एक ज़माना था भाजपा सभा करती थी और कांग्रेस प्रेस करती थी, जनता की ताक़त देखो अब कांग्रेस सभा करती है और भाजपा प्रेस पर आ गई हैं। हमने राजनीतिक स्वंतत्रता प्राप्त कर ली है, आर्थिक स्वतंत्रता का प्रावधान संविधान में किया है, लेकिन देश में समता लानी है तो समानता रखनी होगी।'

हार्दिक ने कहा कि, लाखों की हाज़री मुझे मजबूर करती हैं लड़ाई को मजबूती से चलाने के लिए, सुरेन्द्रनगर में किसान,आरक्षण और बेरोज़गारी के मुद्दे पर आज शाम को प्रचंड आक्रोश के साथ अधिकार जनसभा होंगी। पटेल का कहना है कि आधार कार्ड को मोबाइल और बैंक अकाउंट से जोड़ने को अनिवार्य बनाकर सरकार बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दे से लोगों का ध्यान भटका रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+