गुजरात में कांग्रेस ने हार्दिक पटेल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, तल्काल प्रभाव से बना दिया कार्यकारी अध्यक्ष

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के बीच कांग्रेस पार्टी ने गुजरात में बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया है। शनिवार को कांग्रेस ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें तल्काल प्रभाव से गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। बता दें कि गुजरात में जन्में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल मौजूदा समय में कांग्रेस में ही हैं। उन्होंने आरक्षण आंदोलन के दौरान देश भर में उन्होंने सुर्खियां बटोरी थीं।

Recommended Video

    Hardik Patel को बड़ी जिम्मेदारी, Gujarat Congress कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए |वनइंडिया हिंदी
    Hardik Patel appointed Working President of Gujarat Pradesh Congress Committee

    बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को तत्काल प्रभाव से गुजरात की कमान सौंपी है, वह जल्द ही अपना पद ग्रहण करेंगे। इस सिलसिले में कांग्रेस के संगठन माहसचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से एक पत्र भी जारी किया गया है जिसमें हार्दिक पटेल को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दे कि पटेल गुजरात के युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं और कुछ साल पहले हुए पाटीदार आंदोलन का चेहरा बनकर उभरे थे। इसके बाद ही वह राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

    गुजरात में कांग्रेस की उम्मीद हार्दिक पटेल
    20 जुलाई, 1993 को जन्में हार्दिक पटेल गुजरात की राजनीति में जाना चेहरा हैं। वह कई मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी को भी घेरते हुए नजर आ चुके हैं। पिछले महीने राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के एक के बाद एक विधायकों के इस्तीफे पर हार्दिक पटेल ने बीजेपी को आड़े हाथ लिया था। उन्होंने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए कहा का कि, जनता ऐसा होने से रोके। पटेल ने कहा था कि, भाजपाई नेता साम, दाम, दंड व भेद की नीति से कांग्रेसी विधायकों को अपनी तरफ खींच रहे हैं। कई को हैसियत से भी ज्यादा रुपये मिलने पर वह बिक जाते हैं। ऐसे लोग न सिर्फ पार्टी बल्कि जनता के साथ गद्दारी कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: 2013 के ट्वीट को याद दिलाकर कांग्रेस ने PM मोदी पर कसा तंज, पूछे ये सवाल...

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+