"बार-बार मोदी सरकार", जीत से उत्साहित बीजेपी सांसदों ने सदन में की नारेबाजी

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो चूका है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिली पूर्ण बहुमत से बीजेपी सांसद काफी उत्साहित हैं। ये उत्साह आज संसद के अंदर भी देखने को मिला। आज सत्र की शुरुआत के साथ ही सभी भाजपा सांसदों ने जमकर मोदी के समर्थन में नारे लगाए। प्रधानमंत्री के सदन में आते ही बीजेपी के कुछ सांसद खड़े हुए और समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी।

बीजेपी सांसद विधानसभा चुनाव में चार में से तीन राज्यों में मिली जीत से काफी उत्साहित हैं। आज सभी ने लोकसभा ने प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में "बार-बार मोदी सरकार" और "तीसरी बार मोदी सरकार" के नारे लगाए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नारे सुनकर मुस्कुराते नजर आए।

PM Modi

आज से शुरू हुआ संसद का शीतकालीन सत्र

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत आज से हुई है। इस बार 19 दिनों के सत्र में कुल 15 बैठकें होनी है। 22 दिसंबर तक इस बार का शीतकालीन सत्र चलेगा। इस दौरान कुछ अहम विधेयकों पर चर्चा की जाएगी।

भाजपा को तीन राज्यों में मिली पूर्ण बहुमत

भारत के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे। जिनमें से चार राज्य, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और राजस्थान के नतीजे कल घोषित कर दिया गए। जबकि मिजोरम में आज काउंटिंग चल रही है। कल आए चार राज्यों के नतीजों में से 3 में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिली है।

यह देखें: Parliament Winter Session: 18 विधेयक, महुआ मोइत्रा रिपोर्ट, संसद के शीतकालीन सत्र में क्या-क्या होने वाला है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+