Happy Women Day 2021: वूमेंस डे पर महिलाओं को कराएं स्पेशल फील, इन खास मैसेजों के साथ दें बधाई

Happy Women Day 2021: वूमेंस डे पर महिलाओं को कराएं स्पेशल फील, इन खास मैसेजों के साथ दें बधाई

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021: आठ मार्च को दुनियाभर में महिला दिवस मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत एक आंदोलन से हुई थी। आज से तकरीबन 113 साल पहले साल 1908 में इसकी शुरुआत हुई थी, जब अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क में करीब 15 हजार महिलाओं ने मार्च निकालकर नौकरी में कम घंटों, बेहतर सैलरी और वोटिंग के अधिकार की मांग की थी। ठीक इसके एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित कर दिया। वहीं से महिला दिवस की शुरुआत हुई। बदलते वक्त से साथ इसको मनाने का तरीका भी बदल गया। इस दिन को मनाने का उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान और उनको समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने से होता है। तो आप भी वूमेंड डे पर महिलाओं को मैसेज और कोट्स के जरिए स्पेशल फील करवा सकते हैं।

Womens Day

1. मां है वो, बेटी है वो, बहन है वो तो, कभी पत्नी है वो,जीवन के हर सुख दुख में शामिल है वो, शक्ति है वो, प्रेरणा है वो, जीवन के हर मोड़ पर, हमारा साथ देती है वो! हैप्पी वूमेंस डे।

2. क्यों त्याग करें नारी सिर्फ, क्यों नर दिखलाए झूठा बल, नारी जो जिद्द पर आ जाए, अबला से चंडी बन जाए, उसपर ना करो कोई अत्याचार, तभी सुखी रहेगा घर-परिवार। महिला दिवस की बधाई।

3. नारी तुम प्रम हो, आस्था हो, विश्वास हो, टूटी हुई उम्मीदों की एक मात्र आस हो, हर जान का तुम ही आधार हो, नफरत की दुनिया में तुम ही प्यार हो। हैप्पी वूमेंस डे।

4. नारी का सम्मान करो, उसे भी उड़ने दो, गगन में अपनी स्वतंत्रता से फिर देखो नारी का असली रूप। महिला दिवस की बधाई।

5. जिसने हमेशा त्याग किया, जिसने हमेशा दूसरों के लिए जिया, फिर क्यों उसको धिक्कार दो, उसे भी जीने का अधिकार दो। हैप्पी वूमेंस डे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+