Happy Teachers Day LIVE: राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली। आज देश अपने दूसरे राष्ट्रपति रहे सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस, शिक्षक दिवस के रूप में मना रहा है। बता दें कि आज के दिन राष्ट्रपति रहे डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को प्रतिवर्ष 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाया जाता है। आज भारत सरकार द्वारा श्रेष्ठ शिक्षकों को पुरस्कार भी दिया जाता है। आज देश में सभी सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर रहे हैं और अपने शुभकामना संदेश भी दे रहे हैं। जानिए इस मौके पर किसने क्या कहा-

- पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जंयती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद-

- कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा- युवा दिमागों को आकार देने में व्यस्त शिक्षकों को बहुत धन्यवाद। सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।
- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि शिक्षक दिवस पर, उन सभी शिक्षकों को सलाम करते हैं सही रास्ता दिखाते हैं।
- केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने ट्वीट में लिखा- पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जंयती पर उन्हें शत्-शत् नमन। समस्त देशवासियों को #TeachersDay की हार्दिक शुभकामनाएं।
- केंद्रीय राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने ट्वीट कर कहा- "अच्छा शिक्षक वो है जो ताउम्र सिखाता रहता है और अपने छात्रों से सीखने में भी कोई परहेज नहीं दिखाता"। सभी शिक्षकों को शिक्षकदिवस की शुभकामनाएं।
- पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने ट्वीट किया- प्रथम उपराष्ट्रपति, भारतीय संस्कृति के संवाहक व सनातन ज्ञान के प्रकाण्ड विद्वान डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शत शत नमन।
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि शिक्षक दिवस पर, मैं डॉ. एस. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और हमारे देश के सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि शिक्षक दिवस पर, मैं शिक्षक समुदाय को सलाम करता हूं जो समाज में शिक्षा की खुशहाली फैलाने के लिए समर्पित है। पीएम मोदी ने लिखा है कि डॉ. राधाकृष्णन, उनके जन्मदिवस पर एक उत्कृष्ट शिक्षक और राजनेता के लिए मेरी ओर से श्रद्धांजलि। 'न्यूइंडिया' के सपने को साकार करने में शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण भूमिका है।












Click it and Unblock the Notifications