Happy Teachers Day 2018: गूगल ने बनाया खास डूडल, शिक्षकों को दिया सम्मान
नई दिल्ली। आज पूरा देश अपने दूसरे राष्ट्रपति रहे सर्वपल्ली राधाकृष्णन का, जन्मदिवस 'शिक्षक दिवस', के रूप में मना रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस मौके पर देश के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं। तो वहीं सबसे बड़े सर्च ईंजन गूगूल ने भी इस खास दिन को एक बेहतरीन डूडल बनाकर सेलिब्रेट किया है। गूगल के डूडल देखकर आपको भी आपका स्कूल जरूर याद आ जाएगा।

गूगल ने इस बार खास एनिमेटेड डूडल बनाकर टीचर्स डे के मौके पर शिक्षकों को अपनी तरफ से अनोखा 'गिफ्ट' दिया है। आप इस कृति में देख सकते हैं कि गूगल के लोगो के G को ग्लोब के शेप में बनाया गया है, जो घूमता रहता है, घूमने के बाद ग्लोब रुक जाता है और चश्मा पहने किसी टीचर के जैसा नजर आता है। कुल मिलाकर आज का डूडल हर किसी के चेहरे पर मोहक मुस्कान लेकर आया है।
यह भी पढ़ें: Teacher's Day: शिक्षक दिवस पर कैसे भूल सकते हैं 'मालगुड़ी डेज' वाले आरके नारायण को?
मालूम हो कि देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन ने अपने जीवन के 40 साल बतौर शिक्षक, शिक्षा को दिए थे, इसलिए उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।सर्वपल्ली राधाकृष्णन का मानना था कि बिना शिक्षा के इंसान कभी भी मंजिल तक नहीं पहुंच सकता है इसलिए इंसान के जीवन में एक शिक्षक होना बहुत जरूरी है। आज के दिन देशभर के सभी स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बच्चें टीचर्स को गिफ्ट और फूल देकर सम्मानित करेंगे। उनकी मेहनत, लगन और प्रेम के लिए अपना सम्मान का भाव प्रदर्शित करेंगे।
यह भी पढ़ें: Teacher's Day 2018: देश की पहली महिला टीचर सावित्रीबाई फुले ने बदली लोगों की सोच
-
New Labour Codes: नए श्रम कानून लागू होने से कंपनियों और कर्मचारियों पर क्या असर पड़ेगा? Explainer में समझें -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications