Happy Mother's Day 2021 Wishes: मातृ दिवस पर मां के दिन को बनाए खास, इन संदेशों से दें बधाई

Happy Mother's Day 2021: मातृ दिवस पर मां के दिन को बनाए खास, इन संदेशों से दें बधाई

नई दिल्ली, 08 मई: मदर्स डे यानी मातृ दिवस इस साल 9 मई को मनाया जा रहा है। मातृ दिवस हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। ये दिन दुनिया भर में माताओं के सम्मान में मनाया जाता है। कई देशों में मदर्स डे अलग दिन भी मनाया जाता है। लेकिन अधिकतर देशों में मदर्स डे ई महीने के दूसरे रविवार को ही मनाया जाता है। भारत में भी इसी तिथि को मदर्स डे मनाया जाता है ये दिन मां को समर्पित होता है। मदर्स डे पर मां को बधाई देने के लिए कविताओं और कोट्स का काफी इस्तेमाल किया जाता है। सोशल मीडिया पर लोग मातृ दिवस पर कविताएं साझा करते हैं। असल में मदर्स डे पर कविताएं और छंद हमारी मां को यह बताने का एक शानदार तरीका है कि हम उन्हें कितना प्यार करते हैं। शायद हमारी माताओं के लिए 'थैंक्यू' कहने के लिए पर्याप्त शब्द नहीं हैं, लेकिन मदर्स डे का दिन मां के लिए खास बनाना बहुत जरूरी है। तो आइए हम भी आपको ऐसे 10 संदेश बता रहे हैं, जिससे आप अपनी मां को मातृ दिवस की बधाई दे सकते हैं...

Mothers Day

मातृ दिवस की शुभकामना सन्देश (Happy Mother's Day 2021 Wishes)

1. तेरे ही आंचल में निकला बचपन,
तुझसे ही तो जुड़ी हर मेरी धड़कन,
कहने को तो मां सब कहते हैं,
पर मेरे लिए तू है भगवान।

हैप्पी मदर्स डे।

2. सारे जहां में नहीं मिलता बेशुमार इतना सुकून, मिलता है मां के प्यार में जितना,
बेहद मीठा कोमल होता है, मां के प्यार से ज्यादा कुछ नहीं अनमोल होता है, हैप्पी मदर्स डे

3. किसी ने उपवास रखा, तो किसी ने रखा रोजा,
कुबूल उसका हुआ जिसने अपने मां को अपने पास रखा,
मां की अजमत से अच्छा जाम क्या होगा,
मां की खिदमत से अच्छा काम क्या होगा,
खुदा ने रख दी हो जिस के कदमों में जन्नत,
सोचो उसके सर का मुकाम क्या होगा।

मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं!

4. मां चूल्हा, धुंआ, रोटी, हाथों का छा है मां,
मां जिंदगी की कड़वाहट में, अमृत का प्याला है मां। हैप्पी मदर्स डे

5. उसके रहते जीवन में कोई गम नहीं होता,
दुनिया साथ दे या ना दे, पर मां का प्यार कभी कम नहीं होता। हैप्पी मदर्स डे

6. भगवना का दूसरा रूप है मां,
उनके लिए दे देंगे जां,
हमको मिलता जीवन उनसे,
कदमों में है स्वर्ग बसा,
हमारी खुशी में खुश और गम में दुखी हो जाती है,
कितने खुशनसीब हैं हम, पास हमारे है मां।

Happy Mother’s Day!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+