PM मोदी ने राष्ट्रपति को दी जन्मदिन की बधाई, बोले कोविंद-Thank You
नई दिल्ली। आज देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जन्मदिन है, इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति को ट्वीट के जरिए बधाई दी है, जिसमें उन्होंने ने लिखा है कि 'राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, उनकी समृद्ध अंतर्दृष्टि और नीतिगत मामलों की समझदारी हमारे राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी संपत्ति है, वह कमजोरों की सेवा करने को लेकर बेहद दयालु हैं, मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।' जिसके जवाब में राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा है।
Recommended Video

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जन्मदिन आज
आपको बता दें कि रामनाथ कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर 1945 को हुआ था। साल 2017 में महामहिम की कमान संभालने वाले राष्ट्रपति कोविंद का आज भी पैतृक निवास कानपुर के कल्याणपुर में हैं। बेहद साधारण परिवार से आने वाले कोविंद को जब राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था तो उस समय वह बिहार के राज्यपाल थे।

कोविंद ने कानपुर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की
कोविंद ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम और एलएलबी की पढ़ाई की है तो वहीं वो दिल्ली हाई कोर्ट में 1977 से 1979 तक केंद्र सरकार के वकील रहे थे, साल 1980 से 1993 तक केंद्र सरकार के स्टैंडिग काउंसिल में थे।

कोविंद 12 साल तक राज्यसभा सांसद रहे
कोविंद ने दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में इन्होंने 16 साल तक प्रैक्टिस की थी, तो वहीं साल 1971 में दिल्ली बार काउंसिल के लिए नामांकित हुए थे, साल 1994 में कोविंद उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए सांसद चुने गए थे, वह 12 साल तक राज्यसभा सांसद रहे, वे कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे हैं।

कोविंद की शादी 30 मई 1974 को सविता कोविंद से हुई थी
यही नहीं कोविंद गवर्नर्स ऑफ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के भी सदस्य रहे हैं, साल 2002 में कोविंद ने संयुक्त राष्ट्र के महासभा को संबोधित किया था। कोविंद की शादी 30 मई 1974 को सविता कोविंद से हुई थी, इनके एक बेटे प्रशांत हैं और बेटी का नाम स्वाति है।













Click it and Unblock the Notifications