Happy Birthday Bipasha Basu: बिपाशा के 'जिस्म' ने पर्दे पर लगाई थी आग, जानिए कुछ 'राज' की बातें

Happy Birthday Bipasha Basu: बॉलीवुड की कातिल हसीना यानी कि बिपाशा बसु आज 42 साल की हो गई हैं। साल 2001 में फिल्म 'अजनबी' से बड़े पर्दे पर कदम रखने वाली बिपाशा बसु ने अपनी सफलता से ये साबित किया कि हिट होने के लिए टैलेंट की जरूरत होती है ना कि गोरे 'जिस्म' की। अपने हॉट अंदाज से सिल्वर स्क्रीन पर 'धूम' मचाने वाली बिपाशा का हर अंदाज लोगों को भाया। वो ग्लैमरस अवतार में भी लोगों को अच्छी लगीं तो वहीं उनका संजिदा रूप भी लोगों को बेहद पसंद आया। आपको बता दें कि 20 साल से फिल्मी पर्दे पर जलवे बिखेर रहीं बिपाशा बसु निजी जिंदगी में भी काफी बोल्ड हैं।

क्यों टूटा जॉन के साथ 9 साल का लिव-इन रिश्ता?

क्यों टूटा जॉन के साथ 9 साल का लिव-इन रिश्ता?

9 साल तक एक्टर जॉन अब्राहम के साथ लिवइन में रहने वाली बिपाशा ने कभी भी अपने रिलेशनशिप से इंकार नहीं किया लेकिन हां उन्होंने अपने ब्रेक-अप की वजह कभी भी किसी को नहीं बताई। दोनों का रिश्ता टूटना फिल्मी दुनिया की बड़ी खबर थी लेकिन कभी दो शरीर और एक आत्मा रहे जॉन और बिपाशा आज एक-दूसरे के लिए 'अजनबी' हैं। बिपाशा ने अपने लुक, अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से हमेशा लोगों को चौंकाया और निजी जिंदगी के फैसले भी उनके काफी हैरानी वाले ही होते हैं।

करण सिंह ग्रोवर से शादी करके चौंकाया

करण सिंह ग्रोवर से शादी करके चौंकाया

इसलिए जब बिपाशा ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी का ऐलान किया था तो भी लोग अचरज में पड़ गए थे। दोनों की मुलाकात फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई थी, जहां दोनों के बीच में प्यार हो गया और इसके बाद दोनों ने साल 2016 में शादी करने का ऐलान कर दिया। सभी को लगा था कि ये एक मिस-मैच शादी है लेकिन दोनों ने अपने प्रेम-समर्पण से लोगों को गलत साबित कर दिया।

कंडोम के एड में पति संग नजर आई बिपाशा

कंडोम के एड में पति संग नजर आई बिपाशा

हालांकि शादी के बाद भी बिपाशा का बिंदासपन जारी है, पिछले दिनोंदोनों पति-पत्नी के एक हॉट कंडोम एड ने जमकर बवाल मचाया था। दोनों ने साथ में एक कंडोम बनाने वाली कंपनी का एक विज्ञापन किया था, जिसमें दोनों काफी कामुक अंदाज में नजर आए थे, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी बातें हुई थीं। कुछ लोगों ने कपल का मजाक उड़ाया था तो कुछ लोगों ने कपल की आलोचना भी की थी लेकिन इन सारी बातों से दूर बिपाशा-करण अपनी छोटी सी दुनिया में मगन और खुश हैं।

हैप्पी बर्थडे बिपाशा बसु

हैप्पी बर्थडे बिपाशा बसु

मालूम हो कि बिपाशा की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बड़े नंबर बटोरे हैं जिसके चलते बिपाशा बसु को बॉलीवुड में सफल अभिनेत्रियों का दर्जा हासिल हुआ। 'जिस्म', 'धूम', 'ओमकारा', 'राज', 'प्लेयर्स' ऐसी ही फिल्में हैं जिनमे लोगों ने बिप्श को काफी पसंद किया था। बिपाशा ने डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए सेक्सी फोटोशूट भी कराए हैं, जिसे भी काफी सरहा गया है। फिल्मों, विज्ञापनों में नजर आने वाली बिपाशा को लोग बॉलीवुड की सेक्सी हसीना कहते हैं। बॉलीवुड के पर्दे पर बिना किसी गॉड फादर के अपने कटीले अंदाज से सबका दिल बहलाने वाली बिपाशा को हमारी पूरी टीम भी जन्मदिन की शुभकामानाएं देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+