HanumanJayanti: हनुमान जयंती पर गृह मंत्रालय ने राज्यों को किया अलर्ट, दिल्ली जहांगीरपुरी में भी पुलिस चौकन्नी
Hanuman Jayanti 2023: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से हनुमान जयंती के दौरान कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। MHA ने कहा है कि हनुमान जयंती रामनवनी जैसा माहौल नहीं होना चाहिए।

Hanuman Jayanti 2023: देशभर में हनुमान जयंती आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। रामनवमी पर कई राज्यों में हुई सांप्रदायिक हिंसा को देखते हुए एहतियाती कदम के तौर पर गृह मंत्रालय (MHA) ने पहले से ही सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट रहने को कहा है। दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर रैली निकलने वाली है, इसको लेकर दिल्ली पुलिस भी अलर्ट है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को हनुमान जयंती से पहले सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र भेजा था, जिसमें हिंसा और झड़प जैसी स्थिति ना हो, इसके लिए कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था। गृह मंत्रालय ने कहा है कि राज्यों को हनुमान जयंती के दिन अलर्ट रहना होगा, नहीं तो सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है।
गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल हिंसा का जिक्र करते हुए कहा है कि कैसे अर्धसैनिक बलों ने सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील जगहों पर पुलिस के साथ मिलकर काम किया और पूरे स्थिति को कंट्रोल में रखा। गृह मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा कि केंद्रीय बलों को राज्य की मांग पर तैनात किया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस भी अलर्ट पर
हनुमान जयंती को लेकर दिल्ली पुलिस भी अलर्ट पर है। पुलिस ने बुधवार को कहा कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती समारोह पर निकलने वाली रैली को लेकर पुलिस चौकन्नी है। पिछले साल जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर सांप्रदायिक हिंसा हुई थी।
दिल्ली पुलिस ने आयोजकों ने क्षेत्र में हनुमान जयंती जुलूस निकालने की अनुमति मांगी थी। हमने जुलूस निकालने की इजाजत दी है लेकिन साथ ही पूरे रूट पर हमारी नजर बनी रहेगी।
विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने कहा, "जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती समारोह आयोजकों के परामर्श से आयोजित किया जा रहा है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यह सुरक्षित तरीके से हो।"












Click it and Unblock the Notifications