वीना मलिक ने कहा-कुलभूषण को 'वाघा' पर होनी चाहिए फांसी, भड़के लोगों ने जमकर दी गालियां

नई दिल्ली। पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव पर जहां एक ओर भारत को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय से बड़ी जीत हासिल हुई है, वहीं इस फैसले से पाकिस्तान में काफी बौखलाहट देखने को मिल रही है, वहां के लोग अपनी बौखलाहट सोशल मीडिया पर निकाल रहे हैं और इस क्रम में पाकिस्तान की विवादित अभिनेत्री वीना मलिक भी पीछे नहीं हैं।

वीना मलिक ने कुलभूषण जाधव को बताया आतंकवादी

वीना मलिक ने कुलभूषण जाधव को बताया आतंकवादी

अक्सर अपने बयानों और ट्वीट को लेकर चर्चा में रहने वाली वीना मलिक ने कुलभूषण जाधव को लेकर काफी बे-सिर पैर की बातें ट्विटर पर लिखी थी, जिनकी वजह से उन्हें ट्रोलर्स के गुस्से का शिकार होना पड़ा, लोगों ने सोशल मीडिया पर वीना मलिक कड़ी आलोचना करते हुए उनकी क्लास लगा दी और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

'वाघा बॉर्डर पर कुलभूषण जाधव को फांसी दे देनी चाहिए'

वीना ने ट्वीट किया था कि आतंकवादी और हत्यारे कुलभूषण जाधव के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जानी चाहिए, जो आप बोते हों, वहीं आप काटते हैं तो भारत के जासूसों और आतंकवादियों को उदाहरण देने के लिए वाघा बॉर्डर पर कुलभूषण जाधव को फांसी दे देनी चाहिए।

लोगों ने वीना मलिक की लगा दी क्लास

वीना के इस ट्वीट के बाद तो सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया, लोगों ने वीना मलिक काफी खरी-खरी सुनाई है, लोगों ने ट्विटर पर लिखा कि 'तुम्हें और जलालत सहनी बाकी है' तो वीना मलिक को किसी ने 'बिग बॉस' में उनके कॉन्ट्रोवर्शियल दिन याद दिलाए तो किसी ने उन्हें पाकिस्तान की पनौती बुलाना शुरू कर दिया तो किसी ने लिखा अरे वीना आंटी ये सब मज़ाक छोड़ो , ये बताओ भीख मांगने भारत कब आ रही हो?

भड़के लोग वीना मलिक को कह रहे हैं अपशब्द

कुछ लोगों ने वीना मलिक के लिए काफी आपत्तिजनक शब्दों का भी प्रयोग किया है और उन्हें काफी खरी-खरी सुना रहे हैं, हालांकि ट्रोल होने पर वीना मलिक की अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

वीना मलिक ने पीएम मोदी पर भी कसा था तंज

वीना मलिक ने पीएम मोदी पर भी कसा था तंज

यह कोई पहला मौका नहीं है जब वीना को लेकर सोशल मीडिया पर तूफान मचा है, इससे पहले उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर तंज कसा था जिस पर भी लोगों ने उन्हें जमकर कोसा था, वीना ने ट्विटर पर लिखा था कि इंडियन एयरफोर्स का एएन-32 क्रैश नहीं हुआ है, मौसम में बहुत बादल हैं और रेडार उसे ढूंढ नहीं पा रहे हैं- मिलिट्री साइंटिस्ट पीएम श्री नरेंद्र मोदी। आपको बता दें कि सोमवार दोपहर को इंडियन एयरफोर्स का एएन-32 का एयरक्राफ्ट गायब हो गया था जिसमें 13 लोग सवार थे। इस समय भारतीय सेना अपने इस गायब विमान को ढूंढ रही हैं।

'आप मलिक है - मालिक नहीं'

'आप मलिक है - मालिक नहीं'

जिसके बाद लोगों ने वीना मलिक को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी, लोगों ने वीना के लिए लिखा है कि आप चीप पब्लिसिटी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं, तो कुछ ने लिखा है कि एक दिन तो गुजारिए अरुणाचल के जंगलों में ... बकवास बंद करो .. आपके अपने घर में सुई खो जाए तब देखिए कैसा बवाल मचता है .. वीणा जी आप मलिक है - मालिक नहीं !!!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+