राजस्थान, हरियाणा, यूपी में दो घंटे के भीतर तूफान और तेज बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। बुधवार शाम को मौसम विभाग ने ये जानकारी दी है। शाम साढे छह बजे जारी अलर्ट के मुताबिक आने वाले दो से तीन घंटे में बारिश, आंधी-तूफान का सामना लोगों को करना पड़ सकता है।

वहीं उत्तराखंड में तेज बारिश के चलते लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ा रहा है। राज्य में तेज बारिश ने सात जानें ले ली हैं। देहरादून और नैनीताल में अलर्ट जारी किया गया हैं, यहां गुरुवार को सभी स्कूल बंद रखने को कहा गया है। देहरादून में सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों को भी बंद रखने को कहा गया है।
मुंबई में भी कई दिनों से हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है। शहर में जगह-जगह पानी भरा हुआ है, जिसकी वजह से लोगों को भारी दिकक्तों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई की लोकल ट्रेन भी पटरियों पर पानी भर जाने की वजह से कई जगहों पर समय से नहीं चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications