मुंबई हमले का Mastermind हाफिज सईद रिहा, पाकिस्तान सरकार की खुली पोल
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद को पाकिस्तान की हाई कोर्ट ने रिहा कर दिया है, लेकिन जिस तरह से एक बार फिर से इस मोस्ट वांटेड आतंकी को सबूतों के अभाव में बरी किया गया है
नई दिल्ली। मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद को पाकिस्तान की हाई कोर्ट ने रिहा कर दिया है, लेकिन जिस तरह से एक बार फिर से इस मोस्ट वांटेड आतंकी को सबूतों के अभाव में बरी किया गया है उसने पाकिस्तान की न्याय व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। उसके चार साथियों को पिछले महीने ही कोर्ट ने रिहा कर दिया था। पाकिस्तान की कोर्ट में हाफिज सईद के खिलाफ ट्रायल पर पहले से ही हर किसी को शक था कि उसे रिहा कर दिया जाएगा। लेकिन रिहा होने के बाद जिस तरह से हाफिज सईद ने बयान दिया है उससे साफ हो गया है कि खुद पाकिस्तान की सरकार उसका समर्थन करती है।

कोर्ट ने सबूतों को देखा भी नहीं
कोर्ट से बरी होने के बाद हाफिज सईद के वकील ने कहा कि पाकिस्तान की सरकार की ओर से हाफिज के खिलाफ कोई सबूत नहीं पेश किया गया। भारत ने हाफिज सईद के खिलाफ जो सबूत पाकिस्तान को दिए थे उसे कोर्ट ने देखा तक नहीं। अमेरिका की एफबीआई ने भी मुंबई हमले की जांच की थी, उस रिपोर्ट को भी कोर्ट में पेश नहीं किया गया। आपको बता दें कि 2008 में मुंबई हमले के वक्त जब हाफिज सईद को पकड़ा गया था उस वक्त भी उसे रिहा कर दिया गया था।

पाक सरकार ने नहीं दिए सबूत
शुरुआत से ही पाकिस्तान की यह सरकार कहती आई है कि हाफिज सईद के खिलाफ सबूत नहीं है, इस वजह से उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकती है। दुनिया को आतंक के खिलाफ लड़ाई के नाम पर पाकिस्तान की सरकार लाहौर की कोर्ट में हाफिज सईद के खिलाफ केस लड़ रही है, कुछ समय पहले पाकिस्तान की ओर से यह कहा जाता था कि हाफिज पाकिस्तान कै लिए मुसीबत है, लेकिन सबूत नहीं पेशकर पाक हमेशा से ही उसका अपरोक्ष रूप से समर्थन करता है।

हाफिज सईद ने भी उगला जहर
कोर्ट से रिहा होने के बाद हाफिज सई ने कहा कि जजों ने मेरी रिहाई का हुक्म दिया है, सरकारी पक्ष यह कह रहा था कि मुझे रिहा नहीं किया जाना चाहिए, लेकिन जज ने उनकी एक नहीं सुनी। लाहौर कोर्ट के तमाम वकीलों में मेरा साथ दिया, यह पाकिस्तान की आजादी की जीत है। उसने कश्मीर पर भी बयान देते हुए कहा कि कश्मीर भी आजाद होकर रहेगा, कश्मीर की वजह से ही भारत मेरे पीछे पड़ा हुआ है, लेकिन उसकी तमाम कोशिशें बेकार हैं। गौरतलब है कि हाफिज सईद पर एक करोड़ डॉलर का इनाम है।

लगातार भड़काऊ बयान देता है
ऐसे में यह साफ हो गया है कि पाकिस्तान हाफिज सईद के जरिए अपनी आतंकी फैक्ट्री को जारी रखना चाहता है, वह चाहता है कि सईद अपने मिशन पर लगातार काम करता रहे, आलम यह है कि उसने खुद की राजनीतिक पार्टी बना ली है। समय समय पर पाकिस्तान हाफिज सईद को तरह-तरह की छूट देता है, वह पाकिस्तान में भड़काऊ रैलियां करता है, भारत के खिलाफ जहर उगलता है। आतंक के खिलाफ पाकिस्तान की लड़ाई का सच का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक तरफ पाक आतं के खिलाफ लड़ाई के नाम पर दुनिया से समय मांगता है तो दूसरी तरफ हाफिज सईद जैसे आतंकी का समर्थन करता है।
इसे भी पढ़ें- हाफिज सईद की रिहाई पर कांग्रेस ने पूछा- अब कहा है 56 इंच का सीना












Click it and Unblock the Notifications