पक्षियों में फैलने वाला वायरस इंसानों में कैसे? H9N2 बर्ड फ्लू के एक और केस की पुष्टि, WHO ने बताया सबकुछ
भारत में एक और बर्ड फ्लू की पहचान की गई है। हाल में H9N2 का एक और मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल में एक चार साल के बच्चे में चार साल पुराने एक वायरस संक्रमण का नया मामला सामने आया। विश्व स्वस्थ्य संगठन की इसकी पुष्टि की और इसके साथ ही नए संक्रमण से होने वाले खतरों को लेकर अलर्ट भी किया है।
बर्ड फ्लू H9N2 संक्रमण का दूसरा मामला पश्चिम बंगाल में एक चार साल का बच्चे में पाया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पुष्टि करते हुए इसकी पूरी जानकारी साझा की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के की ओर जारी एक बयान में कहा गया कि बंगाल में H9N2 वायरस से संक्रमित अपने घर और आसपास के इलाके में मुर्गे के संपर्क में आया।

डबल्यूएचओ ने कहा, "मुर्गे के संपर्क में आने के बाद बच्चो को स्वास्थ्य समस्याएं होने लगीं। लेकिन परिवार के किसी अन्य सदस्य या संपर्क में आए लोगों ने श्वसन संबंधी लक्षणों की सूचना नहीं दी। रिपोर्टिंग के समय बच्चे के टीकाकरण की स्थिति और एंटीवायरल उपचार का विवरण उपलब्ध नहीं था।"
संगठन की ओर से संक्रिमित बच्चे का अपडेट देते हुए कहा कि बच्चे को गंभीर श्वसन समस्याओं, तेज बुखार और पेट में ऐंठन से पीड़ित होने पर फरवरी में एक स्थानीय अस्पताल की बाल चिकित्सा गहन देखभाल इकाई में भर्ती कराया गया था। चांज और इलाज के बाद बच्चे को तीन महीने बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।












Click it and Unblock the Notifications