लोगों के एटीएम की क्लोनिंग करके लगाते थे चूना, पुलिस ने गिरफ्तार
नई दिल्ली। असम के गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों एटीएम कार्ड की क्लोनिंग करके लोगों को चूना लगाते थे। दोंनो ही आरोपियों को रविवार को एयरपोर्ट के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी खुद को बैंक का अधिकारी बताते थे। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों के पास से 43 बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं, साथ ही एक लैपटॉप, एक स्वाइप मशीन, 3 मोबाइल फोन और 20000 रुपए कैश भी बरामद किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications