KBC-10 की पहली करोड़पति के बारे में जानिए टीवी पर देखने से पहले
मुंबई। सोनी टीवी के मशहूर शो 'कौन बनेगा करोड़पति 10' की लोकप्रियता अपने पूरे शबाब पर है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की मेजबानी से सजे इस शो ने हर बार की तरह इस बार भी लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है और आपको जानकर हैरत होगी कि बहुत जल्द ही इस बार 'केबीसी' को अपना पहला करोड़पति भी मिल गया है, जी हां, इस सीजन की पहली करोड़पति एक महिला हैं, जिनका नाम बिनीता जैन हैं, जो कि असम की रहने वाली हैं, दो बच्चों की लविंग मदर बिनीता जैन ने शो के 14 वें प्रश्न का सही जवाब देकर ये धनराशि हासिल की है।

बिनीता जैन ने जीता 1 करोड़ रु.
सोनी टीवी ने ट्विटर और फेसबुक पेज पर शो का प्रोमो शेयर किया है जिसमें अमिताभ बच्चन पूरे जोश के साथ बिनीता जैन को यह खुशखबरी देते हैं कि उन्होंने 1 करोड़ रूपए जीत लिए हैं और अब वो 7 करोड़ के लिए खेलने जा रही हैं, अब वो क्या इस सवाल का जवाब दे पाएंगी, इस बात को जानने के लिए आपको 2 अक्टूबर का शो देखना होगा , जिस दिन ये शो ऑनएयर होगा।

विनिता खेलेंगी जैकपॉट...
आपको बता दें कि केबीसी के पिछले सीजन में भी कोई कंटेस्टेंट 7 करोड़ रुपए नहीं जीत पाया था। जमशेदपुर की अनामिका मजूमदार ने 1 करोड़ रुपए जीतने के बाद गेम छोड़ दिया था। इस सीजन में अभी तक भागलपुर के टिकट एग्जामनर सोमेश कुमार चौधरी और गुजरात के ग्राफिक डिजाइनर संदीप सवालिया ने शो से 25 लाख रुपए की रकम जीती है।

विनिता खेलेंगी जैकपॉट...
गौरतलब है कि केबीसी 10 का प्रसारण 3 सितंबर से सोनी पर हो रहा है। इस बार कुछ एक-दो चीजों को छोड़कर कार्यक्रम में बदलाव नहीं किए गए हैं। इस बार ये शो 16 हफ्ते का है। इस बार शो में फिल्मों का प्रमोशन नहीं किया जा रहा बल्कि उनकी जगह उन लोगों को शो में बुलाया जाएगा जिन्होंने सामाजिक बदलाव लाने में अहम रोल निभाया है। इस बार की टैग लाइन है -कब तक रोकोगे।

खास बातें
- 'कौन बनेगा करोड़पति' का पहला सीजन साल 2000 में शुरू हुआ था जिसे अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था।
- एक सीजन को छोड़कर अभी तक अमिताभ बच्चन ने ही सारे सीजन होस्ट किए हैं।
- ‘कौन बनेगा करोड़पति' गेम शो के पहले करोड़पति थे मुंबई के रहने वाले हर्षवर्धन नवाठे।

Sony LIV app पर भी देख सकते हैं KBC
- 'कौन बनेगा करोड़पति जूनियर' की भी शुरुआत की गई जिसमें 14 साल के रवि सैनी ने करोड़पति बनने का खिताब हासिल किया था।
- जोड़ी स्पेशल राउंड में विजय राउल और उनकी धर्म पत्नी अरुंधति राउल ने एक करोड़ रुपए जीते थे।
- केबीसी के सीजन सेकेंड में मध्यप्रदेश निवासी ब्रजेश दुबे ने एक करोड़ रुपए जीते थे।
- आप इस कार्यक्रम का लुत्फ Sony LIV app पर भी ले सकते हैं।
देखें प्रोमो
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications