गुरुग्राम: सरकारी स्कूल में 7 साल की बच्ची से कराया शौचालय साफ, जांच के आदेश

नई दिल्ली। गुरुग्राम के एक सरकारी स्कूल में एक 7 वर्षीय बच्ची से शौचालय साफ कराए जाने का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशाशन ने अब इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि स्कूल प्रिंसिपल ने इस तरह के किसी भी आरोप से इंकार किया है। ये पूरा मामला बच्ची के पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद सामने आया है।

बच्ची के पिता ने लगाया ये आरोप

बच्ची के पिता ने लगाया ये आरोप

बच्ची के पिता के मुताबिक, कक्षा 2 में पढ़ने वाली उनकी बच्ची, मीना से गुरुग्राम के गढ़ी हरसरु स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में टॉयलेट साफ कराया गया है। जिला प्राइमरी शिक्षा अधिकारी, प्रेमलता ने बताया, 'इस मामले में मैंने जांच का आदेश दे दिया है। अभी तक, जो हमें पता है उसके मुताबिक शौचालय साफ कराते समय बच्ची से पानी डलवाया गया था। जो भी सच्चाई है वो जांच के बाद सामने आ जाएगी।'

स्कूल प्रिसिंपल ने दी सफाई

स्कूल प्रिसिंपल ने दी सफाई

स्कूल प्रिसिंपल, वीना शर्मा से जब इस बारे में बात किया गया तो उन्होंने इस तरह के किसी भी आरोप से इंकार करते हुए कहा, 'मैं इस स्कूल की प्रिसिंपल हूं। मैं कैसे किसी बच्ची को शौचालय साफ करने के लिए कह सकती हूं। यह बिल्कुल गलत है। इस तरह की कोई भी चीज हुई ही नहीं है।' वहीं स्कूल की एक दूसरी शिक्षिका, शोभा शर्मा ने बताया, 'सुबह की सभा के बाद कुछ टीचर ने बच्चों को टॉयलेट जाते समय फ्लश यूज करने या पानी डालने के लिए कहा था। क्योंकि वहां से काफी बदबू आ रही थी। और बच्चों को ऐसा कहना गलत नहीं है। हमने ऐसा बच्चों में स्वच्छता की भावना को बढ़ाने के लिए कहा था।'

स्कूल में नहीं है स्थायी सफाईकर्मी

स्कूल में नहीं है स्थायी सफाईकर्मी

बता दें कि कुल 255 छात्रों वाले इस प्राइमरी स्कूल में कुल 8 टीचर हैं जिनमें 2 पुरुष हैं। शोभा शर्मा ने बताया, 'हमारे स्कूल में स्थायी सफाईकर्मी की तैनाती नहीं है और अस्थायी सफाईकर्मी सुबह आकर चले जाते हैं। इसलिए हमने दिन में टॉयलटे जाने वाले बच्चों से इसके प्रयोग के बाद पानी डालने को कहा था जिससे की बाकि के छात्र भी उसका प्रयोग कर सकें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+