गुरमेहर कौर का एक ट्वीट बम...और... सहवाग-हुड्डा की हो गई बोलती बंद
गुरमेहर कौर ने अपने टि्वटर अकाउंट पर ट्वीट किया कि मैंने ट्वीट नहीं किया, मेरे हाथों ने ऐसा किया।
नई दिल्ली। एक बार फिर से डीयू की छात्रा गुरमेहर कौर ने अपने ट्वीट के जरिए रणदीप हुड्डा और वीरेंद्र सहवाग की बोलती बंद कर दी है। ट्रोल होने और रामजस कॉलेज के विवाद के बाद गुरमेहर कौर ने चुप्पी साध ली थी लेकिन एक बार फिर से वो ट्विटर पर एक्टिव हुई हैं और उन्होंने धमाकेदार ट्वीट करके सबकी बोलती बंद कर दी है।
एक ट्वीट से साधा सहवाग-हुड्डा पर निशाना
गुरमेहर कौर ने अपने टि्वटर अकाउंट पर ट्वीट किया कि मैंने ट्वीट नहीं किया, मेरे हाथों ने ऐसा किया। इस ट्वीट के साथ गुरमेहर कौर ने रणदीप हुड्डा की सफाई वाली खबर का लिंक भी पोस्ट किया है।
'मैंने रन नहीं बनाए, मेरे बल्ले ने बनाए हैं'
दरअसल गुरमौहर के ट्वीट का यह स्टाइल वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट के स्टाइल में था जिन्होंने गुरमेहर को ट्रोल करते हुए लिखा था, 'मैंने रन नहीं बनाए, मेरे बल्ले ने बनाए हैं.' इसी ट्वीट को रणदीप हुड्डा ने रीट्वीट किया था।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान
मालूम हो कि शहीद कैप्टन मनदीप सिंह की बेटी गुरमेहर कौर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ा था जो वायरल हो गया था।
'मेरे पिता को पाकिस्तान ने नहीं बल्कि युद्ध ने मारा'
दरअसल गुरमेहर का एक पुराना वीडियो वायरल हो गया था जिसमें वह अपने पिता की मौत के लिए 'पाकिस्तान को नहीं बल्कि युद्ध' को जिम्मेदार बता रही थीं, जिस पर सहवाग और हुड्डा समेत काफी लोगों ने गुरमेहर पर टिप्पणी कर दी थी जिसके चलते गुरमेहर आलोचनाओं के घेरे में आ गई थीं।
सहवाग ने बाद में इस मुद्दे पर सफाई दी थी
हालांकि सहवाग ने बाद में इस मुद्दे पर सफाई दी थी और हुड्डा ने भी माना था कि उन्हें गुरमेहर पर टिप्पणी करने से पहले थोड़ा एलर्ट रहना चाहिए था।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
'Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया', राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत? -
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Hansika Motwani Case: तलाकशुदा हंसिका का Bhabhi पर क्यों फूटा गुस्सा? 2 करोड़ का केस ठोका, 27 लाख का क्या गेम? -
Amitabh Bachchan नहीं, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं जया बच्चन, करना चाहती थीं शादी, ऐसे टूटा रिश्ता -
'Samay Raina तू गधे पर बैठने लायक है', कॉमेडियन पर बौखलाए 'शक्तिमान', मच गया हंगामा, क्या है मामला? -
Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख सकेंगे ये फिल्म?













Click it and Unblock the Notifications