बेटी हो तो गुरमेहर जैसी, वो तो शेरनी है, मुझे उस पर नाज है: कीर्ति आजाद

पूर्व क्रिकेटर और सांसद कीर्ति आजाद ने गुरमेहर कौर को इम्तिहान के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उसका समर्थन किया है।

नई दिल्ली। गुरमेहर कौर ...के नाम पर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, इसी क्रम में अब पूर्व क्रिकेटर और सांसद कीर्ति आजाद ने बहुत बड़ी बात कहकर सबको चौंका दिया है।

'बेटी हो तो गुरमेहर जैसी, वो तो शेरनी, मुझे उस पर नाज है'

'बेटी हो तो गुरमेहर जैसी, वो तो शेरनी, मुझे उस पर नाज है'

कीर्ति आजाद ने गुरमेहर कौर के लिए पहले ट्वीट किया और उसके बाद आज तक चैनल पर कहा कि अगर बेटी हो तो गुरमेहर जैसी... वो तो शेरनी है।

 बवाल काट दिया

बवाल काट दिया

गुरमेहर का समर्थन करते हुए कीर्ति ने कहा कि उस बहादुर बेटी ने 32 प्लेकार्ड अपने फेसबुक पर डाले थे, लेकिन लोगों ने सिर्फ एक देखा और उस पर ही बवाल काट दिया।

ये कितना बड़ा दुर्भाग्य है...

ये कितना बड़ा दुर्भाग्य है...

मात्र दो साल की उम्र में उसके सिर से बाप का साया उठ गया लेकिन किसी ने उसकी मनस्थिति समझने की कोशिश नहीं की, ये कितना बड़ा दुर्भाग्य है। कीर्ति के बारे में बात करते हुए खुद आजाद भी भावुक हो गए।

मैं आपके साथ हूं बेटा...

छलकती आंखों और भर आए गले से कीर्ति ने बेटी गुरमेहर के लिए कहा कि मैं आपके साथ हूं बेटा, तुम बिल्कुल मेरे जैसी हो, मैं तुम्हारी भावनाएं समझ सकता हूं, मैं असंबद्ध सांसद हूं, वह भी इसलिए कि मैंने भी अपने पिता की तरह ही सच को सच और झूठ को झूठ बोलने की आदत डाले रखी, इसका खामियाजा मैंने तो भुगता ही और तुम्हें भी भुगतना पड़ा।

मेरी शुभकामनाएं तुम्हारे साथ हैं

मेरी शुभकामनाएं तुम्हारे साथ हैं

कीर्ति ने कहा जिन लोगों ने तुम्हारा मजाक बनाया है उन सबकी मैं निंदा करता हूं, मेरी शुभकामनाएं तुम्हारे साथ हैं कि तुम पढ़ाई के इम्तिहान के साथ ही जिंदगी के इम्तिहान में भी अव्वल आओ, मुझे तुम पर गर्व है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+