राम रहीम के खिलाफ CBI जांच में सिर्फ 2 महिलाओं ने कबूला ये सच!

चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर आरोपों के जांच के दौरान केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने कई महिलाओं से पूछताछ की थी। CBI ने 2007 में फाइनल चार्ज शीट दाखिल करने से पहले 5 साल तक विस्तार से जांच की थी। जांच के दौरान CBI ने 150 महिलाओं से पूछताछ की थी। इन 150 महिलाओं में से सिर्फ 2 ने ही यह बात CBI के समक्ष स्वीकार की थी कि यौन शोषण हुआ था। हालांकि सिर्फ 2 महिलाओं ने ही यह बात क्यों स्वीकार की इसकी वाजिब वजह सीबीआई की ओर से दाखिल की गई 25 पन्ने की रिपोर्ट में सामने आई है।

राम रहीम के खिलाफ CBI जांच में सिर्फ 2 महिलाओं ने कबूला ये सच!

Recommended Video

    Gurmeet Ram Rahim: Sadhvi's Story of $exual Harassment । वनइंडिया हिंदी

    रिपोर्ट में कहा गया है कि कई साध्वियों (महिला शिष्यों) ने कहा है कि कि डेरा प्रमुख, इनका प्रबंधन और अनुयायी 'खतरनाक लोग' हैं और वो बाहर बोलने से डरती हैं। सीबीआई के दस्तावेज में कहा गया है कि ' गुरमीत राम रहीम ने साध्वी का बलात्कार अगस्त 1999 में किया था। इसके बाद साल 2000 में उसे धमकी दी गई। साध्वी और उसके भाई को इस दुष्कर्म के बारे में पुलिस को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

    दस्तावेज में कहा गया है कि इसके बाद गुरमीत राम रहीम सिंह ने एक अन्य साध्वी का सितंबर 1999 में डेरा के भीतर ही रेप किया और उसे भी धमकी दी गई। ऐसे में राम रहीम, भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक मंशा) के तहत आरोपी हैं। इसमें 28 अभियोजन पक्ष के गवाह थे, जिनमें जांच अधिकारियों और न्यायिक अधिकारियों सहित 14 दस्तावेजों को शामिल किया गया था।

    130 महिला शिष्यों से किया संपर्क

    चार्जशीट में मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार कि हालांकि डेरा में 130 महिला शिष्यों ने संपर्क किया था, लेकिन शुरू में उन्होंने कुछ कहने से इनकार कर दिया। कुछ दिनों बाद में कुछ मान गए थे। सीबीआई ने कहा कि '1997 और 2002 के बीच डेरा छोड़ने वाले लगभग 24 साध्वियों से संपर्क किया गया। उनमें से, हमने 18 का पता लगाया और उनसे पूछताछ करने में कामयाब रहे। इनमें तीन डेरा लौट गई थीं, और तीन का पता नहीं लगा सका'।

    सीबीआई ने तीन अभियुक्तों - अवतार सिंह, इंदर साईं और कृष्ण लाल - के महत्वपूर्ण साक्ष्यों के रूप में लाई डिटेक्टर टेस्ट का हवाला दिया। "चंडीगढ़ और नई दिल्ली में केंद्रीय फॉरेंसिक लैबोरेटरी में आरोपी के पॉलीग्राफ़ टेस्ट, बयान में उनके धोखे की ओर इंगित कर रहा है कि डेरा प्रमुख का शोषण कर रहे थे और शिकायतकर्ता का यौन शोषण भी किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+