गुरुग्राम गोलीकांड: गनर महिपाल को हॉलीवुड फिल्‍मों के शैतान जैसे लगते थे रेणु और ध्रुव, पढ़ें अहम खुलासे

नई दिल्‍ली। एडिशनल सेशन एवं डिस्ट्रिक्ट जज कृष्णकांत शर्मा के गनर की पत्नी और बेटे के साथ हुए गोलीबारी कांड में नया खुलासा हुआ है। जज की पत्‍नी रेणु की वो बाात सामने आई है जो उन्‍होंने मौत से कुछ देर पहले अस्‍पताल में कृष्‍णकांत को बताई थी। रेणु ने बताया था कि गनर महिपाल ने कार ड्राइविंग के विवाद में गोली मारी थी। उन्होंने कृष्णकांत को बताया था कि गनर महिपाल और बेटे ध्रुव के बीच कार की चाबी के लिए झगड़ा हुआ था। गुस्‍से में आकर गनर महिपाल ने गोली चला दी। जज की पत्नी रितु उर्फ रेणु की अस्पताल में रविवार को मौत हो गई, जबकि बेटे ध्रुव को मेदांता के डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया है। वहीं पुलिस हिरासत में महिपाल अलग-अलग कहानियां सुना रहा है। अब उसने पुलिस को बताया कि रेणु और ध्रुव उसे हॉलीवुड फिल्‍मों में दिखने वाले शैतान की तरह लगते थे। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

मौत से पहले जज की पत्‍नी ने बताई ये बातें

मौत से पहले जज की पत्‍नी ने बताई ये बातें

जज की पत्नी रितु उर्फ रेणु ने बताया कि शनिवार के दिन बेटे ध्रुव और गनर के बीच कार ड्राइविंग को लेकर विवाद इतना आगे बढ़ा कि गनर गुस्से में बेकाबू हो गया और कुछ देर बाद ही वह ध्रुव को गालियां देने लगा। गनर को गालियां देता देख पीछे बैठी जज की पत्नी बीच-बचाव के लिए बाहर निकल आई। इसके बाद आरोपी महिपाल ने रेणु को वहीं पर पीटना शुरू कर दिया। ये सब देश ध्रुव मां को बचाने के लिए गनर से उलझ पड़ा, तभी देखते ही देखते महिपाल ने रितु पर दो गोलियां दाग दीं। वहीं इसके बाद ध्रुव को उसने सिर में गोली मारी। साथ ही दो और गोलियां उस पर चला दीं।

चश्‍मदीद ने भी बताई यही बात, गोली मारने के बाद दे रहा था खूब गालियां

चश्‍मदीद ने भी बताई यही बात, गोली मारने के बाद दे रहा था खूब गालियां

जो बातें रेणु ने मरने से पहले अपने पति कृष्णकांत को बताई, वही बातें वहां मौजूद चश्मदीदों और बाजार में लगी सीसीटीवी फुटेज से भी सामने आई। जहां यह पूरा घटनाक्रम हुआ वहां मार्केट में एक युवक फूड शॉप लगाता है। उसने ये पूरी घटना अपनी आखों से देखी थी। उस युवक ने बताया कि जज की पत्नी और बेटे को गोली मारने के बाद गनर कार में बैठकर भागने लगा था। लेकिन घटना के बाद रोड पर जाम लग गया। फिर उसने कार पीछे की और नीचे उतरकर गालियां देने लगा। इसके बाद उसने बेसुध पड़े ध्रुव को खींचकर कार में डालने की कोशिश की। लेकिन दो नाकाम कोशिश के बाद वह उसे सड़क पर ही फेंककर कार लेकर भाग गया।

रेणु और ध्रुव में महिपाल को दिखता हॉलीवुड फिल्‍मों का शैतान

रेणु और ध्रुव में महिपाल को दिखता हॉलीवुड फिल्‍मों का शैतान

उल्‍लेखनीय है कि महिपाल पुलिस हिरासत में है और पूछताछ में रोज नई नई कहानियां बता रहा है। एक हिंदी वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक महिपाल ने पुलिस को बताया कि ईसाई बनने के बाद हॉलिवुड मूवी देखने लगा। ऐसी ही एक मूवी में उसने शैतान को मारने की कहानी देखी। रितु और ध्रुव दोनों उस फिल्म के शैतान की तरह ही दिखे। दोनों ही मुझे उसी शैतान की तरह परेशान करते थे। पुलिसवालों ने उससे मूवी का नाम पूछा तो बोला नाम नहीं याद है।

एक बार जान लीजिए पूरा मामला

एक बार जान लीजिए पूरा मामला

घटना बीते शनिवार दोपहर 3.30 बजे की है जब जज श्रीकांत शर्मा की पत्नी और बेटा शॉपिंग करने गुरुग्राम के सेक्टर 51 के बाजार में पहुंचे थे। उनके साथ उनका दो साल से बॉडीगार्ड रहा हेड कॉन्स्टेबल महिपाल (32) भी था। गाड़ी से जैसे ही वे बाहर उतरे तो कॉन्स्टेबल ने पहले जज की पत्नी को गोली मारी और फिर उनके बेटे को भी अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+