VIDEO: टोल प्लाजा पर महिला कर्मचारी के साथ ड्राइवर ने की छेड़खानी और मारपीट

नई दिल्ली। हरियाणा के गुड़गांव में एक ऐसी घटना देखने को मिली जिसने सबको हैरान कर दिया है। टोल प्लाजा पर मारपीट आम बात हो गई है, लेकिन पैसे मांगने को लेकर टोल प्लाजा पर महिला कर्माचारी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का ऐसा मामला शायद पहली बार देखने को मिला है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में बताया गया है कि गुरुग्राम के खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो सवार पैसे मांगने पर इतना गुस्सा हुआ कि महिला कर्मी की पिटाई और छेड़खानी की।

Gurgaon: Female toll collector assaulted and beaten up by a commuter, Watch Video

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पिटाई के बाद महिला के नाक से खून निकलने लगा था। महिला बैठक कर अपनी ड्यूट कर रही थी कि स्कॉर्पियों सवार बदमाशों ने चंद पैसों के चक्कर में झगड़ा और मारपीट पर उतर आए। दरअसल टोल प्लाजा पर काल रंग की स्कॉर्पियो पहुंचती है तो महिला कर्मी उनसे पैसा मांगती है। इसके बाद दोनों के बीच में कुछ बातचीत होती है, इसके बाद कार का गेट खुलता है और एक शख्स नीचे उतरता है और केबिन में बैठी महिला कर्मचारी के साथ बदसलूकी करता है, फिर देखते ही देखते महिला के साथ मारपीट पर उतर जता है।

दूसरा शख्स आकर आदमी को दूर ले गया। इधर केबिन में बैठी महिला के नाक से खून बहने लगता है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और फरार कार चालक को ढूंढा जा रहा है। हालांकि अभी तक पुलिस को चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस विवाद के पीछे कहा जा रहा है कि शख्स ने टोल टैक्स देने से इनकार कर दिया था, इसी बात को लेकर महिला कर्मी और उसके साथ कोई विवाद हुआ और वो मारपीट पर उतर आया।

Recommended Video

    मालिक के इशारे पर टोल प्लाजा से नोटों की गड्डी चुरा लाया बंदर 'चोर', सीसीटीवी ने खोला राज

    यह भी पढ़ें- हरियाणवी शाकाहारी बुजुर्ग को मलेशिया जा रही फ्लाइट में खिला दी चिकन सैंडविच, 1.54 लाख जुर्माना

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+