पंजाब आतंकी हमले में खुलासा: आतंकियों के पास थे अमेरिका में बने हथियार और नाइट विजन डिवाइस
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पाकिस्तान बॉर्डर से महज 15 किमी दूर पंजाब के गुरदासपुर में सोमवार को हुए आतंकी हमले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। आतंकियों के रूट से जो नाइट विजन डिवाइस मिला है उसपर अमेरिकी स्टैंप लगा हुआ है। अब एजेंसियां जांच में लग गई है कि आतंकियों के पास अमेरिकी नाइट विजन आए कहां से।

ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसी खबरे आईं थी कि अफगानिस्तान में तालिबान आतंकियों ने सैन्य इस्तेमाल के लिए जा रहे नाटो के काफिले पर हमला कर सैन्य सामग्रियों को अपने नियंत्रण में लिया था। आतंकियों ने इस नाइट विजन का उपयोग रेल ट्रैक पर बम लगाने में किया। आतंकियों के पास से मिले जीपीएस सेट की ट्रैकिंग से पता चला है कि आतंकी रावी नदी के पास पाकिस्तान से भारत में घुसे थे।












Click it and Unblock the Notifications