गुजरात की लुटेरी एक्ट्रेस गिरफ्तार, डांस प्रोग्राम में बुलाकर बनाती थी आपत्तिजनक वीडियो

म्यूजिक एल्बम में काम कर चुकी ये एक्ट्रेस लोगों के आपत्तिजनकर वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करती थी।

नई दिल्ली। म्यूजिक एल्बम में काम कर चुकी गुजरात की एक मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल को पुलिस ने लूट और ब्लैकमेलिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस पर आरोप है कि पहले वो अपने डांस शो में लोगों को बुलाती थी और उसके बाद उनके साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करती थी। पुलिस ने एक्ट्रेस के साथ उसके एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इस एक्ट्रेस के खिलाफ अहमदाबाद के रामोल पुलिस थाने में तीन लीगों ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसपर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

दो म्यूजिक एल्बम में कर चुकी है काम

दो म्यूजिक एल्बम में कर चुकी है काम

जानकारी के मुताबिक, इस एक्ट्रेस का नाम संजना उर्फ संजू बताया जा रहा है। संजना 'जानू मारी दगाबाज' और 'वंस मोर बेवफा' गुजराती म्यूजिक एल्बम में भी काम कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि संजना का पति बेरोजगार था, जिसे छोड़कर वो अहमदाबाद के रामोल इलाके में रहने लगी। संजना के पास इन दिनों कोई काम नहीं था, जिसकी वजह से वो आर्थिक तंगी भुगत रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मोईन खान नाम के शख्स से हुई और दोनों ने मिलकर फिर एक प्लान बनाया।

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करती थी ब्लैकमेल

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करती थी ब्लैकमेल

प्लान के मुताबिक, संजना अपने साथी मोईन खान के साथ मिलकर डांस प्रोग्राम करने लगी। संजना कुछ खास लोगों को ही अपने डांस प्रोग्राम में बुलाती थी, इसके लिए वो पहले उनसे दोस्ती भी करती थी। प्रोग्राम में आए लोगों को संजना और उसके साथी लूट लेते थे। लूट के शिकार लोग संजना की शिकायत पुलिस में ना करें, इसके लिए वो इन लोगों के कुछ ऐसे आपत्तिजनक वीडियो भी बना लेती थी, जिन्हें दिखाकर वो इन लोगों को ब्लैकमेल करती थी। संजना वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लोगों से पैसे भी ऐंठती थी।

लिवइन में रहते थे संजना और मोईन खान

लिवइन में रहते थे संजना और मोईन खान

पुलिस का कहना है कि उसे संजना के खिलाफ कई शिकायतें मिली थी, जिसके बाद मामले में तहकीकात की गई। तहकीकात के बाद संजना और उसके साथी मोईन खान को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों ने पूछताछ में अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि संजना और मोईन लिवइम में रहते थे। मामले को लेकर दोनों से पुलिस की पूछताछ अभी जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+