गुजरात दंगा: जकिया जाफरी की याचिका पर फैसला 26 दिसंबर तक के लिये टला

मालूम हो कि जकिया जाफरी की याचिका पर उनके वकीलों और एसआईटी के वकील की जिरह मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट बीजे गणात्रा के सामने पांच महीने तक चली, जिसके बाद जाफरी के वकील ने 18 सितम्बर को अदालत को लिखित हलफनामा दिया। एसआईटी ने 30 सितम्बर को लिखित हलफनामा दिया. पहले मजिस्ट्रेट 28 अक्टूबर को फैसला सुनाने वाले थे, पर बाद में इसके लिए 2 दिसंबर की तारीख रखी गई।
उल्लेखनीय है कि जकिया जाफरी के पति और पूर्व कांग्रेसी सांसद एहसान जाफरी 2002 के दंगे में गुलबर्ग सोसायटी नरसंहार में मारे गए 69 लोगों में शामिल थे। जाफरी ने याचिका दायर कर एसआईटी की क्लोजर रिपोर्ट पर आपत्ति जताई थी। क्लोजर रिपोर्ट में मोदी को किसी भी तरह के षड्यंत्र में शामिल होने से बरी कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications