गाय का शव फेंकने से किया मना तो 10 लोगों ने गर्भवती दलित महिला को पीटा
अहमदाबाद। गुजरात के बनासकांठा जिले के करजा गांव में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, यहां दरबार समुदाय के करीब 10 लोगों ने एक दलित परिवार के लोगों को बुरी तरह से पीट डाला, जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है।
इस परिवार की गलती सिर्फ इतनी थी इन लोगों ने गाय के शव को फेंकने से मना कर दिया था। जिसके बाद दरबार समुदाय के लोग दबंगई पर उतर आये और इंसानियत को ताक पर रखकर गर्भवती महिला समेत पूरे परिवार को लोगों को बुरी तरह पीट डाला। प्रेंग्नेट महिला की हालत गंभीर है और वो अस्पताल में भर्ती है।
इस मामले में पीड़ित महिला के पति निलेश रनवासिया ने दरबार समुदाय के 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आईपीसी और एससी-एसटी उत्पीड़न रोकथाम कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए 6 लोगों को अरेस्ट किया है।
पुलिस ने मीडिया को बताया कि निलेश रनवासिया की शिकायत पर हम ने मामला दर्ज करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। निलेश की पत्नी संगीता का काफी चोटें आयी हैं, वो अस्पताल में हैं, इसके अलावा परिवार की और दो महिलाओं को भी चोटें आयी हैं। इस घटना में निलेश भी घायल था लेकिन उसे मामूली चोटें आयी थीं और उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बतावरसिंह चौहान (26), मकनुसिंह चौहान (21), योगी सिंह चौहान (25), बावरसिंह चौहान (45), दिलवीर सिंह चौहान (23) और नरेंद्र सिंह चौहान (23) के तौर पर की गई है, बाकी चार लोगों की तलाश जारी है।













Click it and Unblock the Notifications