गुजरात चुनाव: पीएम मोदी की मां ने डाला वोट, बूथ से निकल दो शब्दों में कह दी बड़ी बात

Recommended Video

    Gujarat Election 2017: Narendrea Modi की 97 साल की Mother Heeraben ने डाला Vote | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां 95 साल की हीराबेन ने आज वोट डाला। गांधीनगर के पोलिंग बूथ पर अपनी वोट डालने के बाद हीराबेन ने गुजरात को अपनी दुआएं देते हुए कहा 'गुजरात नू भालू कारो' कहा। इसका अर्थ है 'मैं गुजरात की बेहतरी के लिए दुआ करती हूं.' गुजरात में आज दूसरे और आखिरी चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। दूसरे चरण में राज्य की कई मशहूर हस्तियों ने मतदान किया।

    पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने डाला वोट

    पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने डाला वोट

    दूसरे चरण में पीएम मोदी समेत गुजरात की कई मशहूर हस्तियों ने अपना वोट डाला। पीएम मोदी ने बड़े भाई सोम मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया वो साबरमती के राणिप पहुंचे और वोट डाला। कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने गांधीनगर में वोट डाला, डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने मेहसाणा में, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने वीरमगाम में और क्रिकेटर नयन मोंगिया ने पत्नी के साथ वडोदरा में वोट डाला।

    हार्दिक की मां ने कहा- डर लगता है

    हार्दिक की मां ने कहा- डर लगता है

    पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के पिता, भरत पटेल और मां, उषा पटेल ने भी वीरमगम में मतदान किया। इस मौके पर हार्दिक पटेल की मां ने कहा कि उन्हें अपने बेटे को लेकर डर लगता है क्योंकि वो काफी बड़े आंदोलन का नेतृत्व कर रहा है। हार्दिक पटेल के पिता, भरत पटेल अपने बेटे को लेकर आश्वस्त नजर आते हैं। उन्होंने कहा, 'सभी पाटीदार साथ हैं और हार्दिक के समर्थन में है। इस बात से सभी सहमत हैं कि बदलाव जरूरी है।'

     कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

    कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

    गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में आज 93 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। दूसरे चरण में 14 जिलों की कुल 93 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसमें मुख्य रूप से पूर्वी और मध्य गुजरात के जिले शामिल हैं। इस चरण में कुल 851 उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+