राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस-NCP विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू को दिया वोट
नई दिल्ली, 18 जुलाई: राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए सांसद और विधायक मतदान कर रहे हैं। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है। उनका मुकाबला विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है। शिवसेना, झारखंड मुक्ति मोर्चा जैसी पार्टियों ने हाल ही में समर्थन देने के बाद मुर्मू का पलड़ा और भारी हो गया है। उन्हें पहले ही बीजू जनता दल और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी का समर्थन मिल चुका था। इसी बीच राष्ट्रपति मतदान में क्रॉस वोटिंग की खबरें सामने आ रही हैं।
Recommended Video

एएनआई की खबर के मुताबिक, गुजरात एनसीपी विधायक कांधल एस जडेजा का कहना है कि उन्होंने एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। जबकि एनसीपी और शरद पवार ने राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान किया था। इससे पहले बीजेपी के नेता आशीष शेलार ने टिप्पणी की था कि, "महा विकास अघाड़ी के कई विधायक पार्टी लाइन पार कर द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट करेंगे।
एनसीपी के अलावा कांग्रेस विधायक ने भी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट किया है। ओडिशा कांग्रेस विधायक मोहम्मद मोकीम ने कहा कि, मैं एक कांग्रेस विधायक हूं लेकिन मैंने एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। यह मेरा निजी फैसला है क्योंकि मैंने अपने दिल की सुनी है जिसने मुझे मातृभूमि के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित किया और इसलिए उन्हें वोट दिया।












Click it and Unblock the Notifications