कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, अदिति-अल्पेश को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनावों और इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने पार्टी के अंदर कई अहम बदलाव किए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को कांग्रेस ने गुजरात के राधनपुर से विधायक अल्पेश ठाकोर को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांंग्रेस ने अल्पेश समेत 8 पार्टी सदस्यों को अलग-अलग राज्यों का सचिव नियुक्त किया है। कांग्रेस ने हाल ही में संगठन में काफी बड़े फेरबदल किए हैं।

अल्पेश

रायबरेली सदर से विधायकअदिति सिंह को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का नया महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं अल्पेश ठाकोर को कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें बिहार का सह प्रभारी बनाया गया है। विधायक शकील अहमद खान को जम्मू कश्मीर , राजेश धमानी को उत्तराखंड, बीपी सिंह को पश्चिम बंगाल, मोहम्मद जावेद को पश्चिम बंगाल, सरत राउत को पश्चिम बंगाल, चल्ला वमशी चंद रेड्डी को महाराष्ट्र और बीएम संदीप को महाराष्ट्र का सचिव नियुक्त किया गया है।

इससे पहले कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को अहम जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अभी तक मोतीलाल वोरा कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष थे। माना जा रहा है कि उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद ये फैसला लिया है। अहमद पटेल के साथ-साथ पार्टी के सांसद आनंद शर्मा को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। आनंद शर्मा को कांग्रेस के फॉरेन सेल का चेयरमैन बनाया गया है।

हमद पटेल, गांधी परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं। वो सोनिया गांधी के राजनीति सचिव भी रहे हैं। माना जा रहा है कि इसीलिए उन्हें पार्टी के कोषाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए पार्टी के सांसद आनंद शर्मा को कांग्रेस फॉरेन सेल का अध्यक्ष बनाया है।

बता दें कि इससे पहले 17 जुलाई को राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस की नई वर्किंग कमेटी में 51 सदस्यों को शामिल किया गया था। उस समय पूर्व कांग्रेसी नेता जनार्दन द्विवेदी को पार्टी की कार्यकारिणी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। उस समय उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+