गुजरात: गैस पाइपलाइन में लगी आग, कई वाहन जलकर राख
गुजरात: गैस पाइपलाइन में लगी आग, कई वाहन जलकर राख
भरूच। गुजरात के भरूच में बुधवार को पाइपलाइन में लगी आग पर फायर ब्रिगेड ने काबू पा लिया है। भरूच के मोहम्ममादाबाद में गैस की पाइपलाइन में लीकेज के चलते आग लग गई थी। अंडरग्राउंड पाइपलाइन में लगी इस आग से सात वाहन जलकर राख हो गए। आग की सूचना के बाद दो फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। गुजरात गैस लिमिटेड की एक टीम भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।



इससे पहले 26 जनवरी को गुजरात के एक शॉपिंग सेंटर में भीषण आग लग गई थी आग लगते ही ये बहुत तेजी के साथ फैल गई और देखते ही देखते इसने पूरे शॉपिंग सेंटर को घेर लिया। जैसे ही लोगों को इस बात जानकारी मिली वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। तुरंत ही सूचना फायर ब्रिगेड को दिया गया, थोड़ी देर में दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कवायद में जुटी।












Click it and Unblock the Notifications