गुजरात-हिमाचल चुनाव: निर्णय से पहले मुंबई में बीजेपी की जीत के लगे पोस्टर
मुंबई। गुजरात और हिमाचल चुनाव के नतीजों से पहले ही मुंबई में बीजेपी की जीत के पोस्टर लग गए हैं। फिलहाल रूझानों में बीजेपी दोनों राज्यों में आगे चल रही है, लेकिन मुंबई में बीजेपी ने अंतिम निर्णय से पहले ही जीत के पोस्टर भी लगा दिए हैं। उधर, गुजरात में बीजेपी के कार्यालय में जीत के जश्न की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बीजेपी ने गुजरात और हिमाचल दोनों राज्यों में अपनी जीत का दावा किया है। वहीं, कांग्रेस को भी गुजरात में जीत का भरोसा है। गुजरात चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस पहली बार राज्य तीन युवा नेताओं से समझौता कर एक साथ लड़ रही है।
बीजेपी दावा कर रही है कि गुजरात में 150 आंकड़ा छू लेगी और एक बार फिर से सत्ता में आएगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य में चुनाव के वक्त इस बार 30 से ज्यादा रैलियां की हैं।
वहीं, मतगणना से एक दिन पहले मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आए थे। उन्होंने कहा, 'चुनाव परिणाम बीजेपी के पक्ष में होने जा रहे हैं और पार्टी गुजरात में फिर से सरकार बनाने जा रही है। राज्य के लोगों ने विकास को चुना है।'












Click it and Unblock the Notifications