सूरत के 10 मंजिला टेक्सटाइल मार्केट में लगी भीषण आग, 40 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

सूरत के 10 मंजिला टेक्सटाइल मार्केट में लगी भीषण आग, 40 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

नई दिल्ली। गुजरात के सूरत स्थित रघुबीर मार्केटमें भीषण आग लग गई। आग एक 10 मंजिला इमारत में लगी। रघुबीर मार्केट स्थित 10 मंजिला इमारत में लगी आग की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। वहीं जिस इमारत में आग लगी है वह टेक्सटाइल मार्केट है। आग इतनी भयंकर है कि चारों तरफ धुआं फैल गया है। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। दमकल की गाड़ियां पर आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं।

Recommended Video

    Surat के Raghuveer Textile Market में Fire, 50 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर | Oneindia Hindi
     Gujarat: Fire breaks out in Raghuveer Market in Surat. 40 fire tenders at the spot

    खबर लिखे जाने तक आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इमारत की 9वीं मंजिल पर आग लगी जो फैलती चली गई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

    मौके पर 40 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं जो आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। 200 से ज्यादा दमकल कर्मी आग पर नियंत्रण पाने लगे हुए हैं। कुछ दिन ही गुजरात के सूरत में गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में धमाका हो गया। ट्रक में लगी आग की चपेट में एक स्कूल बस भी आ गई थी। हादसे में ट्रक, बस, टेम्पो और ऑटो जलकर राख हो गए। हालांकि स्कूल से सभी बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+