गुजरात: वडोदरा के पास केमिकल प्लांट में लगी भीषण आग
वडोदरा (गुजरात)। गुजरात में केमिकल प्लांट में भीषण आग लगी है। घटना वडोदरा के नजदीक का है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से कितना नुकसान हुआ ये अभी साफ नहीं है। हालांकि तस्वीरों से साफ है कि आग बेहद भयानक है। जैसे ही आग लगी पूरा आसमान काले धुएं के गुबार से भर गया। हालांकि तुरंत ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया।

वडोदरा के पास मौजूद केमिकल प्लांट में ये आग लगी। जिसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। मामला केमिकल प्लांट का है। फिलहाल आग भले ही बुझ गई हो लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि आग कैसे लगी? फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
शुरूआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। फिलहाल जांच के बाद ही असली वजह का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच की बात कही जा रही है। पूरा घटनाक्रम मंजुसार के कामकोन केमिकल फैक्ट्री का है।












Click it and Unblock the Notifications