Gujarat Elections 2017: PAAS-Cong में हुई साझेदारी, आज हार्दिक पटेल करेंगे बड़ा ऐलान

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। चुनावों में लगातार मिल रही हार के बाद कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव में जी-जान लगा दी है।

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। चुनावों में लगातार मिल रही हार के बाद कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव में जी-जान लगा दी है। बीजेपी के पाटीदार वोटबैंक में सेंध लगाने के लिए कांग्रेस ने हार्दिक पटेल की पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के साथ साझेदारी कर ली है। उनके बीच आरक्षण सहित कई मुद्दों पर सहमति हो गई है।रविवार को गुजरात कांग्रेस और PAAS के बीच बैठक हुई, जिसमें दोनों दलों के बीच टिकटों के बंटवारे को लेकर बातचीत हुई। हालांकि, दोनों ही दलों ने बैठक में हुई बातचीत का कुछ जिक्र नहीं किया, बस मीडिया के सामने ये बात रखी कि पार्टी ने जिम्मेदारी हार्दिक पटेल पर छोड़ दी है। दोनों दलों के नेताओं ने कहा है कि कल राजकोट में हार्दिक पटेल बड़ा ऐलान करेंगे। ये ऐलान दोनों दलों के बीच साझेदारी के नए फॉर्मूले को लेकर होगा। वहीं, हार्दिक पटेल ने भी एक टीवी इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार कर लिया है कि उनके और कांग्रेस के बीच सहमति बन गई है हालांकि उन्होंने इस बात को लेकर कोई खुलासा नहीं किया कि वो मंगलवार को किस बात का ऐलान करने वाले हैं।

BJP के खिलाफ एक हुए PAAS-कांग्रेस, आज हार्दिक करेंगे ऐलान

लेकिन गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने बैठक के बाद कहा कि पिछली बैठक से जहां बात अटकी हुई थी इस बार उन बातों पर दोनों दलों के बीच समझौता हो गया है। उन्होंने कहा कि भले ही पाटीदार आंदोलन के नेताओं ने टिकट की मांग नहीं की है, लेकिन कांग्रेस लोगों की भावनाओं को देखते हुए टिकटों का बंटवारा करेगी। गौरतलब है कि इस बैठक से पहले कांग्रेस और PAAS नेताओं के बीच टिकटों के बंटवारे को लेकर गतिरोध था। पाटीदार नेता अपने लिए 9 टिकटों की मांग कर रहे थे,लेकिन कांग्रेस सिर्फ 4 सीटें देने के तैयार थी, लेकिन इस बैठक के बाद टिकटों के बंटवारे पर गतिरोध को खत्म कर लेने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में अब सबकी निगाहें कल हार्दिक पटेल के ऐलान पर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+