Gujarat elections 2017: टाइम्स नाउ-वीएमआर सर्वे में 111 सीटों से बीजेपी बना रही है सरकार
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर टाइम्स नाउ-वीएमआर ने फाइनल ओपिनियन पोल जारी किया है, जिसमें बीजेपी की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। इस सर्वे के अनुसार, गुजरात में बीजेपी का जलवा थोड़ा कम जरूर हुआ है, लेकिन सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता। इस ओपिनियन पोल ने गुजरात में बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें दी है।

टाइम्स नाउ-वीएमआर ने बीजेपी को सबसे ज्यादा 111 सीटें दी है, मोदी एंड कंपनी का 150 लक्ष्य काफी दूर नजर आ रहा है। वहीं, गुजरात में सरकार बनाने का दावा कर रही कांग्रेस को इस सर्वे के अनुसार सिर्फ 68 मिलने का अनुमान है, जो कि 2012 से सात सीट ज्यादा है।
इस सर्वे के अनुसार, पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार बीजेपी का वोट शेयर 3 प्रतिशत घटा है और कांग्रेस का वोट शेयर 1 प्रतिशत बढ़ा है। पूरे गुजरात में बीजेपी को अगर कांग्रेस से कड़ी टक्कर हो रही है तो वो है कच्छ और सौराष्ट्र।












Click it and Unblock the Notifications