#Gujarat election:'जो अफजल का यार है, देश का गद्दार है', अहमदाबाद में लगे पोस्टर

आपको बता दें कि संसद पर हमला मामले में फांसी की सजा पाने वाले आतंकी अफजल गुरु के समर्थन में नारे लगाने वाले सलमान निजामी गुजरात में कांग्रेस का प्रचार करने पहुंचे हैं

नई दिल्ली। गुजरात चुनाव में 'अफजल के जिन्न' की एंट्री हो चुकी है। कांग्रेस ने भले ही जम्मू कश्मीर के युवा कांग्रेस नेता सलमान निजामी को जानने से भी इनकार कर दिया हो, लेकिन उनके कथित पुराने ट्वीट अभी भी आरोप-प्रत्यारोप का मुद्दा बना हुआ है। सलमान निजामी के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले के बाद अब अहमदाबाद में पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और निजामी को साथ-साथ फोटो में दिखाया गया है। साथ ही निजामी को कांग्रेस की एक मीटिंग बैठे हुए दिखाया गया है। बैनर के ऊपरी हिस्से में लिखा गया है, 'अफजल का जो यार है, वो देश का गद्दार है।' बैनर को अहमदाबाद के एक बस स्टैंड पर लगाया गया है। जिसके निवेदक में सरदार पटेल एकता मंच लिखा गया है।

 सरदार पटेल एकता मंच ने लगाए पोस्टर

सरदार पटेल एकता मंच ने लगाए पोस्टर

आपको बता दें कि संसद पर हमला मामले में फांसी की सजा पाने वाले आतंकी अफजल गुरु के समर्थन में नारे लगाने वाले सलमान निजामी गुजरात में कांग्रेस का प्रचार करने पहुंचे हैं, जो भाजपा को नागवार गुजरा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषणों में निजामी के नाम का जिक्र करते हुए कांग्रेस से अपना रुख स्पष्ट करने का कहा था। इस बीच सरदार पटेल मंच ने अहमदाबाद सरखेज गांधीनगर हाइवे के पास गोता में पोस्टर लगाकर सलमान निजामी का विरोध किया है। निजामी को गद्दार की संज्ञा देते हुए मंच ने उनके साथियों को भी देश का गद्दार कहा है।

ये है विवाद?

ये है विवाद?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सलमान निजामी को कांग्रेस नेता बताते हुए कहा था कि वह कश्मीर की आजादी की बात करते हैं और सेना को रेपिस्ट बताते हैं। अफजल गुरु 2001 संसद भवन हमले का दोषी था। मोदी ने कहा, 'वह (सलमान निजामी) कहते हैं आजाद कश्मीर चाहिए। वह कहते हैं कि सेना रेपिस्ट है। कैसे जनता सलमान निजामी जैसे लोगों को स्वीकार करेगा? कांग्रेस का वह युवा नेता कहता है कि घर घर से अफजल निकलेगा।'पीएम मोदी के आरोपों पर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, 'कौन निजामी? कहीं आप ही का तो आदमी नहीं है।'

14 दिसंबर को होगी दूसरे चरण की वोटिंग

14 दिसंबर को होगी दूसरे चरण की वोटिंग

गुजरात में दूसरे चरण में 93 सीट पर मतदान 14 दिसंबर को होना है। भाजपा व कांग्रेस ने इसमें पूरी ताकत झोंक दी है। एक ओर पीएम नरेंद्र मोदी जहां एक दिन में पांच पांच सभाएं कर रहे हैं, वहीं इस बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी जमकर चुनाव प्रचार में उतरे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+