VIDEO: रोड शो की नहीं मिली इजाजत तो पीएम मोदी ने साबरमती रिवर फ्रंट पर किया 'सीप्लेन-शो'

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी मंगलवार को सीप्लेन से अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट से रवाना हुए और धरोई डैम के पास उतरने के बाद वहां अम्बाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए गए। इसके बाद वापस भी वो सी-प्लेन से ही आए। रोड शो की इजाजत ना मिलने के बाद मोदी सीप्लेन से गए। इस दौरान मोदी सीप्लेन से ही हाथ निकालकर जनता का अभिवादन करते रहे। मोदी इस दौरान प्लेन के दरवाजे पर खड़े रहे। पीएम मोदी ने भी इस यात्रा को शानदार अनुभव बताया। मोदी ने ट्वीट किया, 'सी-प्लेन में साबरमती रिवरफ्रंट से धरोई डैम की यात्रा.. नदी के पानी से उड़ान और पानी पर उतरना.. विरल, अविस्मरणीय अनुभव.'

नरेंद्र मोदी ने साबरमती नदी से मेहसाणा जिले के धरोई बांध तक सी-प्लेन में सफर किया। ऐसा करने वाले वो देश के पहले यात्री बन गए हैं। आपको बता दें कि देश में इस तरह के विमान में यह पहली उड़ान है। इस बारे में पीएम मोदी ने सोमवार को ही चुनावी रैली में जनता से कहा था कि कल देश के इतिहास में पहली बार कोई सी-प्लेन साबरमती नदी पर उतरेगा, मैं धरोई बांध पर उतरने के बाद सी-प्लेन से अंबाजी जाऊंगा और वापस आऊंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+