गुजरात: पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट 20 साल पुराने मामले में गिरफ्तार
अहमदाबाद। गुजरात सीआईडी (क्राइम) ने बुधवार को बर्खास्त आईपीएस संजीव भट्ट को 20 साल पुराने एक केस में गिरफ्तार किया है। संजीव भट्ट को 1998 में पालनपुर में मादक पदार्थों की खेती के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में भट्ट और छह अन्य को गुजरात हाईकोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार किया गया है। दो पूर्व पुलिसकर्मियों की भी गिरफ्तारी हुई है।

सीआईडी क्राइम ने कहा है कि इन सभी लोगों को साक्ष्यों के आधार पर हिरासत में लिया गया है। हिरासत के बाद संजीव भट्ट को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि 1988 बैच के आईपीएस संजीव भट्ट सरकार ने गलत तरह से सरकारी गाड़ी और पुलिस कमांडो का इस्तेमाल करने के लिए बर्खास्त किया गया था। भट्ट लगातार नरेंद्र मोदी का विरोध करते रहे हैं और उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications