गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने अपने ट्विटर बायो से हटाया पार्टी का नाम

अहमदाबाद, 02 मई: गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। लंबे समय से अटकलें लगाई जार रही थी कि हार्दिक पटेल को अलविदा कहने वाले हैं लेकिन उन्‍होंने इस बात को स्‍वीकारने से इंकार कर दिया था। वहीं सोमावार को गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने अपने ट्विटर बायो से कांग्रेस पार्टी का नाम हटा दिया है।

HARDIC

बता दें गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष हार्दिक पटेल लंबे समय से कांग्रेस नेतृत्व के मुद्दों पर परेशान चल रहे थे। 2016-17 के आरक्षण आंदोलन का चेहरा रहे हार्दिक पटेल 2019 में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में शामिल हुए थे।

हाल ही में पटेल ने कांग्रेस के तिरंगे वाले दुपट्टे से अपनी व्हाट्सएप प्रोफाइल तस्वीर को भगवा दुपट्टे के साथ बदल दिया। यहां तक ​​कि उन्होंने अपने व्हाट्सएप बायो से कॉग्रेस को भी डिलीट कर दिया।

तापी में युवा स्वाभिमान सम्मेलन के दौरान भी, जहां युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास मौजूद थे, हार्दिक एक गैर-कांग्रेसी सादे सफेद दुपट्टा पहने हुए दिखाई दिए।

व्हाट्सएप प्रोफाइल पिक्चर में बदलाव के बारे में पूछे जाने पर हार्दिक ने कहा कि हर कोई हर पांच दिन में अपनी डीपी बदलता है और उसने भी ऐसा ही किया। वहीं हार्दिक ने विभिन्न मंचों पर राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं की आलोचना भी की है।

पिछले हफ्ते उन्होंने ट्वीट किया, "मैं इस समय कांग्रेस में हूं। मुझे उम्मीद है कि केंद्रीय नेता कोई रास्ता खोज लेंगे ताकि मैं कांग्रेस में बना रहूं। कुछ और भी हैं जो चाहते हैं कि हार्दिक कांग्रेस छोड़ दें। वे मेरा मनोबल तोड़ना चाहते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+