कड़े मुकाबले में गुजरात सीएम विजय रूपाणी ने जीती राजकोट सीट, सबसे अमीर उम्मीदवार को हराया
Recommended Video

नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपनी राजकोट (पश्चिमी) विधानसभा सीट जीत ली है। सीट पर काफी कड़ा मुकाबला रहा, मतगणना के दौरान वो कई बार रूपाणी पिछड़े भी लेकिन आखिरकार वो अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। शुरु दौर में पिछड़ने के बाद रूपाणी ने कांग्रेसी उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरु को 21 हजार से अधिक वोटों से हराया। आखिरी दौर में रूपाणी को निर्णायक बढ़त मिली। गुजरात चुनाव परिणामों में सभी 182 सीटों के रुझानों में बीजेपी 106 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी गुजरात में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते दिख रही है।

रूपाणी भी थे सीट को लेकर भी संशकित
विजय रूपाणी राजकोट सीट को लेकर खुद भी बहुत भरोसे में नहीं थे और सीट पर कड़े मुकाबले की बात कही जा रही थी। एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुई थी, जिसमें रूपाणी अपनी सीट को लेकर चिंता जता रहे थे। आखिरकार रूपाणी सीट बचाने में कामयाब रहे।

भाजपा कार्यालयों में जश्न
मतगणना के रुझानों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश और गुजरात में बहुमत मिल रहा है। गुजरात में भाजपा को 104 सीटों पर बढ़त है, वहीं हिमाचल में भाजपा 38 पर बढ़त बना रही है। हिमाचल में कांग्रेस सत्ता में थी जबकि गुजरात में भाजपा फिर से वापसी कर रही है। रुझानों का असर दोनों पार्टियों के कार्यालयों और कार्यकर्ताओं पर भी दिख रहा है।

स्वामी ने उड़ाया शाह का मजाक
भारतीय जनता पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि गुजरात में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का 150 सीटे जीतने का दावा मजाक से ज्यादा कुछ नहीं था। स्वामी ने संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा 'गुजरात में भाजपा के 105 सीट और बहुत ज्यादा हुआ तो 120 सीट तक जातने की बात मैंने पहले ही कही थी, 150 सीट जीतने की बात हास्यास्पद है.' ये बात उन्होंने गुजरात में मतगणना के रुझानों पर कही।












Click it and Unblock the Notifications